खबर
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला: मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 सितंबर 2026, 5:07 pm
शेयर करें:
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला

खुलासा फर्स्ट, देवास।
सतवास थाना क्षेत्र के दूरस्थ गांव पुनर्वास में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 50 वर्षीय माया पत्नी अशोक की मौत हो गई, जबकि उनकी 30 वर्षीय बेटी रानू गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद रानू को इंदौर रेफर किया गया है। उसकी 4 साल की बेटी पूरी तरह सुरक्षित है।

4 साल की बच्ची घर से निकली तो हुआ खुलासा
ग्रामीणों के मुताबिक वारदात बुधवार देर रात या गुरुवार अलसुबह की हो सकती है। हमला घर के अंदर होने के कारण आसपास के लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

सुबह 4 साल की बच्ची अकेले घर से बाहर निकली। उसे देखकर आसपास के लोगों को कुछ संदेह हुआ। ग्रामीण घर के अंदर पहुंचे तो वहां माया और रानू खून से लथपथ हालत में मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

अस्पताल पहुंचते ही महिला को मृत घोषित किया
सूचना मिलते ही सतवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद माया को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल रानू का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान रानू की 4 वर्षीय बेटी सुरक्षित रही।

रक्षाबंधन पर मायके आई थी रानू
ग्रामीणों के अनुसार रानू रक्षाबंधन मनाने अपने मायके आई थी। इसके बाद वह अपनी 4 वर्षीय बेटी के साथ मायके में ही रह रही थी। वारदात के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और हमलावर किस रास्ते से अंदर आए, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

लूट, रंजिश और लेनदेन समेत कई एंगल पर जांच
पुलिस फिलहाल लूटपाट, पुरानी रंजिश और लेनदेन समेत अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घर से क्या सामान गायब हुआ है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

बेटी के बयान से हो सकता है खुलासा
कन्नौद SDOP आदित्य तिवारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रानू को इंदौर रेफर किया गया है। वह जब बयान देने की स्थिति में होगी, तब घटना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

5 minutes ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

9 minutes ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

21 minutes ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

26 minutes ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

32 minutes ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

39 minutes ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 1 hour ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 1 hour ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 1 hour ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 1 hour ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 1 hour ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 1 hour ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 1 hour ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

about 1 hour ago
250 परिवारों के आशियाने दांव पर
Top News

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

about 2 hours ago
सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी
Top News

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

about 2 hours ago
कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला
Top News

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

about 2 hours ago
निगम अफसरों की करतूत
Top News

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

about 2 hours ago
जहरीली शराबकांड
Top News

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

about 2 hours ago
पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार
Top News

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!