बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव: हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीजेपी नेत्री के बेटे अर्जुन पालीवाल के खिलाफ चल रहे केस वापस लेने का दबाव बनाने और धमकी देने के मामले का खुलासा हुआ है। खजराना निवासी 29 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि हेलमेट पहने एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे रास्ते में रोककर आरोपी के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की धमकी दी।
युवती की शिकायत पर MIG पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेड सिग्नल पर बाइक सवार ने रोका
युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। गुरुवार को वह अपनी भाभी के साथ एक्टिवा से घर लौट रही थी। दोनों चाट सेंटर से होते हुए LIG चौराहे पर पहुंचीं और रेड सिग्नल होने पर रुक गईं।
इसी दौरान हेलमेट पहने एक बाइक सवार उनके पास आया। युवती का नाम लेकर उसने कहा कि अर्जुन पालीवाल के खिलाफ दर्ज सभी मामले सात दिन में वापस ले लो।
कहा- अगली बार समझाने नहीं आऊंगा
युवती के मुताबिक, बाइक सवार ने धमकी देते हुए कहा कि अगर सात दिन के भीतर केस वापस नहीं लिए तो अगली बार वह समझाने नहीं आएगा। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी दी और बाइक से मौके से निकल गया। घटना के बाद युवती ने MIG थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।
अर्जुन पालीवाल के खिलाफ पहले भी केस
युवती ने 13 सितंबर को बीजेपी नेत्री के बेटे अर्जुन पालीवाल के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। इसके बाद 5 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेशी के दौरान धमकाने के आरोप में एमजी रोड पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की थी।
वहीं, दूसरी ओर बीजेपी नेत्री के बेटे अर्जुन पालीवाल ने भी युवती के पिता के खिलाफ गोली चलाने और हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कराया है।
अर्जुन जमानत पर, अब बाइक सवार की तलाश
जानकारी के मुताबिक अर्जुन पालीवाल की मां पूर्व में भाजपा से पार्षद रह चुकी हैं और अर्जुन मॉडलिंग से भी जुड़ा रहा है। वह फिलहाल जमानत पर बाहर है।
नई शिकायत सामने आने के बाद MIG पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बाइक सवार की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति किसके संपर्क में था और उसका अर्जुन पालीवाल से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!