खबर
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत: रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 सितंबर 2026, 4:47 pm
शेयर करें:
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत

खुलासा फर्स्ट, पन्ना।
केन-बेतवा लिंक परियोजना के मुआवजा प्रकरण में रिश्वत मांगने वाले पटवारी को लोकायुक्त सागर की टीम ने 47 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी पटवारी संतोष चिकवा पर आदिवासी किसान से बढ़ी हुई मुआवजा राशि दिलाने और जरूरी दस्तावेज तैयार कराने के बदले कुल 80 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। लोकायुक्त के मुताबिक, आरोपी पहले ही 30 हजार रुपए ले चुका था।

बढ़ी हुई मुआवजा राशि दिलाने के नाम पर मांग
शिकायतकर्ता दयाराम आदिवासी के मुताबिक, केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवार को पहले 1 लाख 35 हजार रुपए का मुआवजा मिला था। इसके बाद उसने बढ़ी हुई 63 हजार रुपए की मुआवजा राशि दिलाने के लिए आवेदन किया।

आरोप है कि पटवारी संतोष चिकवा ने बढ़ी हुई राशि का प्रकरण आगे बढ़ाने और उसे दिलाने के एवज में 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

इसके अलावा परिवार में हुई मौतों के मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर भी रकम मांगे जाने का आरोप है।

30 हजार लेने के बाद मांगी बाकी रकम
फरियादी के अनुसार, पटवारी को वह पहले ही 30 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद बाकी रकम की मांग की गई। परेशान होकर उसने लोकायुक्त सागर में शिकायत कर दी। शिकायत की जांच और पुष्टि के बाद लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।

हॉस्पिटल चौक पर 47 हजार लेते पकड़ा
लोकायुक्त टीम ने तय योजना के तहत फरियादी को रिश्वत की रकम लेकर पटवारी के पास भेजा। पन्ना के हॉस्पिटल चौक पर जैसे ही संतोष चिकवा ने 47 हजार रुपए लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त के मुताबिक, रिश्वत की रकम आरोपी की बाइक की डिग्गी से बरामद की गई है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस
कार्रवाई के बाद लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी संतोष चिकवा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई कोतवाली पन्ना में जारी है।

केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़े मुआवजा प्रकरण में हुई इस कार्रवाई के बाद अब मुआवजा राशि और दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया में अन्य स्तरों पर भी किसी तरह की अनियमितता तो नहीं हुई, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

संबंधित समाचार

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

less than a minute ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

3 minutes ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

8 minutes ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

14 minutes ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

35 minutes ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

40 minutes ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 1 hour ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 1 hour ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 1 hour ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 1 hour ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 1 hour ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

about 1 hour ago
250 परिवारों के आशियाने दांव पर
Top News

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

about 1 hour ago
सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी
Top News

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

about 2 hours ago
कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला
Top News

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

about 2 hours ago
निगम अफसरों की करतूत
Top News

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

about 2 hours ago
जहरीली शराबकांड
Top News

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

about 2 hours ago
पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार
Top News

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

about 2 hours ago
जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी
Top News

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

about 2 hours ago
टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति
Top News

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!