खबर
Top News

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत: कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 4:16 pm
शेयर करें:
करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की सख्ती केे बावजूद शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामलों का खुलासा हो रहा है। कल दोपहर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की साप्ताहिक जनसुनवाई में एक दर्जन से ज्यादा पीड़ित शिकायत लेकर पहुंचे।

पीड़ितों ने शिकायत करते हुए बताया मोहने बंधुओं ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि निवेश, संपत्ति और मुनाफे का भरोसा देकर अलग-अलग समय पर ऑनलाइन ट्रांसफर, नकद, चेक और क्रेडिट कार्ड के जरिए रकम ली गई।

आरोपियों ने मुनाफे का सपना दिखाकर रकम हड़प ली, लेकिन पैसा लौटाने की बारी आई तो आश्वासनों और धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार शुभम टांक, सूरज भान, अलिंद जैन, राहुल शिंदे, विकास पांडे, राजेश बगाड़े, नरेंद्र त्रिवेदी सहित एक दर्जन से ज्यादा पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को संयुक्त आवेदन देकर भूरालाल मोहने, उसके बेटे सूरज मोहने और विजय मोहने सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है।

पीड़ितों ने बताया मोहने बंधुओं ने अलग-अलग लोगों को निवेश, संपत्ति निर्माण और आर्थिक लाभ का भरोसा दिलाया। इसी भरोसे पर किसी से क्रेडिट कार्ड स्वैपिंग करवाई तो किसी से नकद, ऑनलाइन ट्रांसफर और चेक के जरिए रकम ली गई।

आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो बताए गए काम पूरे किए गए और न मूल रकम वापस की गई। कम वापस मांगने पर पहले तो जल्द वापस देने का भरोसा दिया गया। इस दौरान नई तारीख देने लगे। फिर कुछ समय और इंतजार करने को कहा।

पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
पीड़ितों ने परदेशीपुरा थाने की पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपियों की थाने में पकड़ होने के कारण शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायत करने पर हम घंटों थाने में खड़े रहते हैं, जबकि आरोपी पुलिसकर्मियों के सामने कुर्सी पर बैठकर चाय पीता है। शिकायतकर्ताओं ने थाने स्तर की कार्रवाई नहीं होने के कारण मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपने की मांग की है।

विरोध करने पर धमकाया
शिकायकर्ताओं ने जब रुपए लौटाने की बात की तो आरोपियों ने कहा कि ज्यादा नौटंकी की तो जान से मरवा देंगे। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बैंक ट्रांजैक्शन, रसीदें, कार्ड भुगतान की जानकारी, चेक की प्रतियां और अन्य दस्तावेज जांच के दौरान उपलब्ध कराने की बात कही है।

संबंधित समाचार

ये है असली पुलिसिंग
Top News

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

1 minute ago
बिल्डर्स की बढ़ी मुश्किलें
Top News

बिल्डर्स की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

5 minutes ago
प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए
Indore

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

21 minutes ago
साध्वी का संतों पर पलटवार
Top News

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

22 minutes ago
घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज
Top News

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

31 minutes ago
आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका
Top News

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

35 minutes ago
पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार
Top News

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

36 minutes ago
सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट
Top News

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

43 minutes ago
देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

about 1 hour ago
मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू
Top News

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़
Top News

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

about 1 hour ago
3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ
Top News

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव
Top News

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

about 1 hour ago
स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला
Top News

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

about 2 hours ago
10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने
Top News

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

about 2 hours ago
नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका
Top News

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

about 2 hours ago
बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

about 2 hours ago
रेवंत रेड्डी धिक्कार है
Top News

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!