वीडियो देखिये, 350 छात्राओं का फूटा गुस्सा: स्कूल 15 किमी दूर शिफ्ट करने के फैसले पर कलेक्ट्रेट घेरा; रोते हुए बोलीं- ‘हमारा भविष्य खराब मत करो’
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सराफा बालिका विद्यालय को शहर से करीब 12 से 15 किलोमीटर दूर दाऊदखेड़ी में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार को 300 से 350 छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल को शहर से बाहर ले जाने का फैसला वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दो छात्राएं गर्मी और तनाव के बीच बेसुध हो गईं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
रोते हुए छात्रा बोली- ‘भविष्य से खिलवाड़ मत करो’
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा भावुक होकर रो पड़ी। उसने प्रशासन से स्कूल को शहर से दूर नहीं भेजने की अपील करते हुए कहा कि इतनी दूर जाने से उनकी पढ़ाई और भविष्य प्रभावित होगा।
छात्राओं और अभिभावकों ने सुरक्षा, परिवहन और रोजाना के आने-जाने को लेकर गंभीर चिंता जताई। प्रदर्शनकारियों ने ‘दाऊदखेड़ी नहीं जाएंगे’ और ‘प्रशासनिक मनमानी नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए।
25-30 किमी रोज का सफर, गरीब परिवारों की बढ़ेगी परेशानी
अभिभावकों का कहना है कि कई छात्राएं पहले से ही शहर के दूर-दराज इलाकों से स्कूल आती हैं। नए स्थान पर स्कूल पहुंचने के लिए उन्हें रोजाना 25 से 30 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ सकता है।
दैनिक मजदूरी, ऑटो चलाने और अन्य छोटे काम करने वाले परिवारों के लिए बच्चों को रोज इतनी दूर छोड़ना और लाना मुश्किल होगा। अभिभावकों ने नए स्थान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
6 स्कूलों के 2500 से ज्यादा विद्यार्थी प्रभावित होने का दावा
‘स्कूल बचाओ समिति’ से जुड़े अधिवक्ता जितेंद्र सेंगर के मुताबिक, स्कूल शिफ्टिंग की प्रक्रिया से क्षेत्र के करीब 6 शैक्षणिक संस्थानों के 2500 से 2600 विद्यार्थी प्रभावित हो सकते हैं। इसमें सराफा कन्या विद्यालय सहित अन्य स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हैं।
समिति ने स्कूल की दूरी को लेकर आरटीई प्रावधानों का भी हवाला दिया है और निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है।
डीईओ बोले- मॉनिटरिंग समिति लेगी अंतिम फैसला
जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री ने कहा कि स्कूल स्थानांतरण का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है। सराफा विद्यालय को स्थानांतरित करने को लेकर अंतिम फैसला जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति करेगी।
फिलहाल छात्राओं और अभिभावकों के विरोध के बाद स्कूल शिफ्टिंग का मुद्दा तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!