वीडियो देखिये, कलेक्टर का औचक निरीक्षण: अनाज मंडी में किसानों संग बैठकर किया भोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने गुरुवार को लक्ष्मीबाई अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर हो रही खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खास बात यह रही कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से सीधा संवाद किया और कैंटीन में उनके साथ भोजन भी किया, जिससे प्रशासन और किसानों के बीच संवाद की सकारात्मक तस्वीर सामने आई।
कलेक्टर शिवम वर्मा सुबह अधिकारियों की टीम के साथ लक्ष्मीबाई अनाज मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समर्थन मूल्य पर चल रही उपार्जन प्रक्रिया की स्थिति को समझा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंडी में आए किसानों से सीधे बातचीत की और उनसे व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। किसानों ने मंडी में हो रही व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और बताया कि खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।
कलेक्टर वर्मा ने किसान विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान एक अलग पहल करते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंडी की कैंटीन में किसानों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से अनौपचारिक बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। इस पहल को प्रशासन और किसानों के बीच बेहतर संवाद और विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान पारदर्शिता और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!