जन विश्वास अभियान में सीएम का ऑन-द-स्पॉट एक्शन: डिप्टी कलेक्टर, दो सीएमओ समेत सात सस्पेंड; बोले- जनता के काम में देरी बर्दाश्त नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बड़वानी में जन विश्वास अभियान के दौरान सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए मौके पर ही बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही सामने आने पर डिप्टी कलेक्टर (तत्कालीन तहसीलदार), 2 पटवारी,दो सीएमओ, सहायक यंत्री और तत्कालीन सीईओ समेत 7 अफसर-कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जनता के काम में देरी और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं नगरीय प्रशासन के संयुक्त संचालक एसके सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
सीएम बोले- समय सीमा में निपटाएं शिकायतें
कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित समाधान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन समेत सभी जनसमस्याओं का निराकरण निर्धारित समय सीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को लंबित रखने वाले अधिकारियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।
पीएम किसान मामले में डिप्टी कलेक्टर और पटवारियों पर कार्रवाई
राजपुर तहसील में पीएम किसान सम्मान निधि के पंजीयन और भुगतान में देरी की शिकायत मिली थी। समीक्षा के दौरान मामला लंबित पाए जाने पर तत्कालीन तहसीलदार एवं डिप्टी कलेक्टर आशा परमार सहित संबंधित दोनों पटवारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पीएम आवास योजना में 3 अधिकारी नपे
राजपुर नगर परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से जुड़ी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही सामने आई। इसके बाद दोनों मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और सहायक यंत्री के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
संबल योजना में भुगतान में देरी पर सीईओ पर गिरी गाज
पानसेमल क्षेत्र में संबल योजना के तहत अंत्येष्टि और अनुग्रह सहायता राशि समय पर नहीं मिलने की शिकायत सामने आई थी। जांच में भुगतान में देरी पाए जाने पर तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ सिंह राठौर के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जनता की शिकायतों पर सीएम का सख्त संदेश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही या अनावश्यक देरी करने वालों पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!