खबर
Top News

जान जोखिम में डाल स्कूल जा रहे बच्चे: मुख्यमंत्री के गृह जिले के गांव ऊंचाहेड़ा को आजादी के बाद से सड़क का इंतजार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 4:08 pm
शेयर करें:
जान जोखिम में डाल स्कूल जा रहे बच्चे

खुलासा फर्स्ट, नागदा।
मुख्यमंत्री के गृह जिले की खाचरौद तहसील का अंतिम गांव ऊंचाहेड़ा मूलभूत सड़क सुविधा से वंचित है। तहसील मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर गांव के रहवासी सालों से ऊंचाहेड़ा से बांगरोद रेलवे स्टेशन तक पक्की सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन आजादी के बाद से अब तक यह सपना पूरा नहीं हो सका। बरसात में स्कूली बच्चों से भरी बसें, किसान, मजदूर और ग्रामीण कच्चे तथा फिसलन भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।

लगभग 3 किमी लंबा मार्ग केवल ऊंचाहेड़ा ही नहीं, बल्कि सीमलावदा खुर्द और बांगरोद सहित तीन गांवों के लिए जीवनरेखा माना जाता है। यह सड़क रतलाम-खाचरौद मार्ग से संपर्क स्थापित करने के साथ ग्रामीणों को सीधे बांगरोद, सीमलावदा खुर्द और धमोत्तर क्षेत्र से जोड़ती है।

रतलाम मंडी में उपज बेचने जाने वाले किसान, रोजगार के लिए शहर जाने वाले श्रमिक, रेलवे कर्मचारी, स्कूलों में पढ़ाने के लिए बाहर से आने वाले शिक्षकों, बांगरोद स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारी, खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु तथा अध्ययन के लिए बांगरोद और रतलाम जाने वाले छात्र इसी मार्ग पर निर्भर हैं।

बड़े दावे, लेकिन धरातल पर तस्वीर अलग... ग्रामीण धर्मेंद्र भोयन ने बताया विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर तस्वीर अलग है। इस मार्ग के निर्माण से ऊंचाहेड़ा, सीमलावदा खुर्द और बांगरोद के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने चेतावनी दी दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए तो ग्रामीण जनपद पंचायत कार्यालय पर धरना देंगे।

सड़क के लिए संघर्ष करना पड़ रहा.... ग्रामीण मंगल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में यदि ग्रामीणों को आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है तो यह जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के लिए चिंतन का विषय है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और शासन को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।

पंचायत सचिव खुशहाल सिंह गोहिल ने बताया जनसहयोग और पंचायत की ओर से कुछ स्थानों पर रेत डलवाकर अस्थायी राहत देने का प्रयास किया है। पंचायत ने भी राशि उपलब्ध कराई है, लेकिन स्थायी समाधान पक्की सड़क ही है।


संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 12 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 13 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 13 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

about 13 hours ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

about 14 hours ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

about 14 hours ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

about 14 hours ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 14 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

about 14 hours ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

about 14 hours ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

about 14 hours ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 14 hours ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 14 hours ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 15 hours ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 15 hours ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 15 hours ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!