स्कूल में लड्डू-पूड़ी खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी: उल्टी-दस्त और लाल चकते; अस्पताल में भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच स्कूल में बच्चों की खुशी उस समय चिंता में बदल गई, जब समारोह में परोसे गए लड्डू और पूड़ी-सब्जी खाने के बाद तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, दस्त, तेज बुखार और शरीर पर लाल चकते की शिकायत हुई। दो बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
मामला अटेर ब्लॉक के ग्राम मल्लपुरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का है। यहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्व-सहायता समूह की ओर से बच्चों के लिए भोजन तैयार कराया गया था। खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।
खाना खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत
जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान बच्चों को पूड़ी-सब्जी और लड्डू परोसे गए थे। भोजन करने के कुछ समय बाद कक्षा पहली में पढ़ने वाले एक बच्चे और उसके छोटे भाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों को उल्टी, दस्त और तेज बुखार की शिकायत हुई।
परिजन दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
बच्ची के शरीर पर दिखे लाल चकते
इसी दौरान एक अन्य बच्ची की तबीयत भी बिगड़ने की बात सामने आई। परिजनों के अनुसार, लड्डू खाने के बाद उसके शरीर पर लाल रंग के निशान और इंफेक्शन जैसे लक्षण दिखाई दिए। बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
लड्डू फेंकने को लेकर हुआ विवाद
घटना के बाद स्कूल में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब कुछ बच्चों ने लड्डू की गुणवत्ता खराब होने की बात कहते हुए उन्हें पत्तल से नीचे फेंक दिया। इसको लेकर स्कूल में भोजन तैयार कर रहे स्व-सहायता समूह के कर्मचारियों और बच्चों के परिजनों के बीच तीखी बहस हो गई।
परिजनों ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों को भोजन परोसने से पहले उसकी गुणवत्ता और खाद्य सामग्री की जांच की जानी चाहिए थी।
फिलहाल बच्चों का उपचार जारी है। मामले में प्रशासन से भोजन के सैंपल की जांच कराने और पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की जा रही है।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!