खबर
Top News

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड: डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 11:43 am
शेयर करें:
एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारतीय तीरंदाज चिकिता तनिपार्थी ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए महज डेढ़ घंटे के अंतर में दो गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए। 21 वर्षीय चिकिता ने पहले भारतीय महिला कंपाउंड टीम के साथ चीन को हराकर स्वर्ण जीता।

कंपाउंड इवेंट में लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता
इसके बाद मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में साहिल राजेश जाधव के साथ मिलकर कोरिया को टाईब्रेक में मात दी।

महिला टीम के फाइनल में भारत ने चीन को 238-234 के अंतर से हराया। इस टीम में चिकिता के साथ ज्योति सुरेखा और पृथिका प्रदीप शामिल थीं।

भारतीय महिला टीम ने कंपाउंड इवेंट में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है।

मिक्स्ड टीम में भी गोल्ड, 2028 ओलिंपिक का कोटा मिला
इसके बाद चिकिता तनिपार्थी ने साहिल राजेश जाधव के साथ मिक्स्ड टीम फाइनल में हिस्सा लिया। भारतीय जोड़ी ने कोरिया को टाईब्रेक में हराकर दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

इस जीत के साथ चिकिता और साहिल की जोड़ी ने 2028 ओलिंपिक के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट के लिए कोटा भी हासिल कर लिया।

भारतीय टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
महिला कंपाउंड टीम ने फाइनल में 238 अंक हासिल किए। इस स्कोर के साथ भारतीय टीम ने इस स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह रिकॉर्ड दक्षिण कोरिया ने 2014 में बनाया था।

भारत के 8 गोल्ड में महिलाओं का बड़ा योगदान
एशियन गेम्स में भारत के खाते में अब तक 8 गोल्ड मेडल आ चुके हैं। इनमें से 5 स्वर्ण पदक महिला खिलाड़ियों ने जीते हैं।

बाकी तीन गोल्ड में पुरुष कबड्डी टीम का एक स्वर्ण और शूटिंग तथा तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट के एक-एक गोल्ड शामिल हैं।

भारत ने कुल 56 मेडल जीत लिए हैं, जिनमें 8 गोल्ड, 21 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके साथ भारत मेडल टैली में टॉप-10 में वापस आ गया है।

बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन फाइनल में
बॉक्सिंग में भी भारत के लिए अच्छी खबर आई। लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 75 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में कजाखस्तान की नताल्या को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

लवलीना दूसरी बार एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची हैं। अब उनके पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। पिछले एशियन गेम्स में वह स्वर्ण पदक से चूक गई थीं।

संबंधित समाचार

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़
Top News

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद

about 1 hour ago
रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या
Top News

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या:गला रेतकर उतारा मौत के घाट; घटना के बाद से केयरटेकर लापता

about 1 hour ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:मशहूर रेस्टोरेंट के किचन में मिली अनियमितताएं; फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

about 1 hour ago
दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

about 18 hours ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 18 hours ago
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा
Top News

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

about 18 hours ago
अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 19 hours ago
युवक ने खुद को चाकू मारा
Top News

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

about 19 hours ago
सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

about 19 hours ago
लाखों की अवैध शराब जब्त
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

about 19 hours ago
पंचायत-निकाय उपचुनाव
Top News

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

about 19 hours ago
विकास पर पथराव
Top News

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

about 19 hours ago
पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

about 20 hours ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

about 20 hours ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 20 hours ago
पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला
Top News

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

about 20 hours ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 20 hours ago
गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

about 20 hours ago
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

about 20 hours ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!