जन-विश्वास अभियान की शुरुआत होते ही मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन: सीएमएचओ-तहसीलदार और पटवारी को किया सस्पेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया।
तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
अभियान के शुभारंभ के दौरान शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने छिंदवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नरेश गुन्नाडे, परासिया की तहसीलदार सुनैयना ब्रह्मे और हल्का नंबर-02, ग्राम बाद्यबाधया (तहसील परासिया) के पटवारी सिद्धांत साडू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत में ही की गई यह कार्रवाई सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संदेश है।
शिकायतों का समय पर समाधान जरूरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सीएम हेल्पलाइन और अन्य जनशिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पर जनता का विश्वास तभी मजबूत होगा, जब लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूरी जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
पूरे प्रदेश में होगी नियमित समीक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-विश्वास अभियान के दौरान पूरे मध्यप्रदेश में शिकायतों के निराकरण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की लगातार समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!