रिश्वतखोरी मामले में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन: सीएसपी को किया निलंबित; सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
जमीन की खरीदी में कथित धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में CSP नेहा पच्चीसिया सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनके कार्यालय को सील कर दिया है।
मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को CSP को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने को कहा गया है।
CSP कार्यालय और स्टाफ रूम सील
FIR दर्ज होने के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस टीम CSP कार्यालय पहुंची। टीम ने CSP के कार्यालय के साथ स्टाफ कक्ष को भी सील कर दिया। माना जा रहा है कि कार्यालय में मामले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा सकती है।
कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की चर्चा
मामले में रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह, SI सौरभ सोनी, CSP के रीडर, गनमैन और चालक को निलंबित किए जाने की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि, इन अधिकारियों-कर्मचारियों के निलंबन को लेकर फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
करोड़ों की जमीन 18 लाख में खरीदने का आरोप
CSP नेहा पच्चीसिया पर आरोप है कि उन्होंने करोड़ों रुपए कीमत की जमीन को महज 18 लाख रुपए में खरीदा। इसके अलावा कुठला थाना क्षेत्र में हुए एक हत्या के मामले में आपराधिक षड्यंत्र समेत अन्य आरोपों की जांच के बाद गुरुवार को कुठला थाने में FIR दर्ज की गई।
इस मामले में मारूफ अहमद और क्षितिज राज को भी आरोपी बनाया गया है।
आरोपी भूमिगत, गिरफ्तारी नहीं
मामले में शुक्रवार रात तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। CSP नेहा पच्चीसिया और अन्य आरोपी फिलहाल भूमिगत बताए जा रहे हैं। CSP के सरकारी बंगले में इस समय केवल स्टाफ मौजूद है।
FIR के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अब कार्यालय सील किए जाने और मुख्यमंत्री के निलंबन संबंधी निर्देश के बाद मामले की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
संबंधित समाचार

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!