वीडियो देखिये, समान नागरिक संहिता को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान: मुस्लिम भाई-बहनों के भी आ रहे सुझाव; शीतकालीन सत्र से पहले कानून लाने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यूसीसी को विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले पारित कराने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके लिए गठित समिति को प्रदेशभर से लाखों सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिनमें मुस्लिम समाज के लोगों के सुझाव भी शामिल हैं।
शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता उनकी सरकार के प्रमुख संकल्पों में शामिल है। उन्होंने कहा कि जब देश एक है तो नागरिकों के लिए अलग-अलग कानून होने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। इसी सोच के साथ मध्य प्रदेश भी यूसीसी लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुस्लिम समाज से भी मिल रहे सकारात्मक सुझाव
मुख्यमंत्री ने बताया कि यूसीसी को लेकर गठित समिति लगातार प्रदेशभर से सुझाव एकत्र कर रही है। अब तक लाखों लोगों ने अपने विचार समिति के समक्ष रखे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों के साथ-साथ मुस्लिम भाई-बहनों की ओर से भी सकारात्मक सुझाव प्राप्त हुए हैं।
डॉ. यादव ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की राय को ध्यान में रखते हुए कानून का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग यूसीसी के समर्थन में अपनी राय दे रहे हैं और सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।
शीतकालीन सत्र से पहले बिल लाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले किसी भी स्थिति में यूसीसी विधेयक को अंतिम रूप देकर पारित कराया जाए। इसके लिए समिति की रिपोर्ट और सुझावों का अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून बनाने से पहले सभी संवैधानिक और सामाजिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार की व्यावहारिक कठिनाई सामने न आए।
उत्तराखंड और गुजरात मॉडल पर बन सकते हैं नियम
सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश में प्रस्तावित यूसीसी के कई प्रावधान उत्तराखंड और गुजरात मॉडल से प्रेरित हो सकते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण प्रावधान लिव-इन रिलेशनशिप के पंजीयन से जुड़ा हो सकता है।
यदि यह मॉडल अपनाया जाता है तो सहमति से साथ रहने वाले जोड़ों को अपने संबंध का पंजीयन कराना अनिवार्य हो सकता है। इसके लिए संबंधित जोड़े को निर्धारित रजिस्ट्रार कार्यालय में आवेदन देना होगा और अपनी जानकारी दर्ज करानी होगी। सरकार का उद्देश्य ऐसे संबंधों को कानूनी रिकॉर्ड में लाना और उनसे जुड़े अधिकारों तथा जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना बताया जा रहा है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!