मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे मां वैष्णो के दरबार: तीर्थस्थल प्रबंधन का लिया जायजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सहयोगियों के साथ विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मां वैष्णो देवी भवन पहुंचकर मां के चरणों में हाजिरी लगाई। विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने भवन क्षेत्र में श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दर्शन के उपरांत, मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने सहयोगियों के साथ भवन से केवल कार के माध्यम से भैरव घाटी पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा भैरवनाथ के दर्शन कर अपनी यात्रा पूर्ण की।
इससे पहले, दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री कटड़ा पहुंचे थे। कटड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, भोजशाला बाग्देवी मंदिर तथा अन्य धार्मिक स्थलों पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वह श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की व्यवस्थाओं का अध्ययन करने पहुंचे हैं।
उन्होंने श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं के लिए किए गए भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आधुनिक व्यवस्थाओं की सराहना की।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाएं देशभर के धार्मिक स्थलों के लिए प्रेरणादायक हैं।
उन्होंने श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली की भी जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने बताया मप्र सरकार ने अन्य राज्यों के प्रमुख तीर्थस्थलों का अध्ययन करने के लिए भी अलग-अलग दल भेजे हैं, ताकि वहां की बेहतर व्यवस्थाओं को अपनाया जा सके।
शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव कटड़ा से जम्मू के लिए रवाना हो गए। भवन पर श्राइन बोर्ड के पुजारियों ने मुख्यमंत्री को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!