चारधाम यात्रा कोमोरबिडिटी मरीजों ने बढ़ाई सरकार की चिंता: 56 दिनों में 190 की मौत; 89 एयर एंबुलेंस से रेफर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान सावधानियां न बरतना श्रद्धालुओं पर भारी पड़ रहा है। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक स्वास्थ्य खराब होने के कारण मौतों का आंकड़ा इन 56 दिनों में ही चौंकाने वाले सामने आए है।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दो महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन अभी तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके पीछे की एक वजह ये भी है कि शुगर, ब्लड प्रेशर और हाईपरटेंशन के मरीज भी बड़ी संख्या में यात्रा पर पहुंच रहे हैं।
यही वजह है कि यात्रा के दौरान बीमार पड़ने पर अभी तक करीब 89 यात्रियों को हेली के जरिए रेफर किया जा चुका है, जबकि एंबुलेंस के जरिए 753 श्रद्धालुओं को रेफर किया गया है।
उत्तराखंड चारधाम की यात्रा जोरो- शोरों पर चल रही है। वर्तमान स्थिति यह है कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से 13 जून तक 34 लाख 77 हजार 834 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
हालांकि, आगामी मॉनसून सीजन के जल्द दस्तक देने की संभावना के बीच धीरे-धीरे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम होती जा रही है।
चारधाम की यात्रा शुरू होने के बाद 11 जून तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 6 लाख 42 हजार 321 श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की गई है। जिसमें में 23 हजार 657 श्रद्धालु कोमोरबिडिटी पाए गए हैं। जिन्होंने अपनी यात्रा को स्थगित करने के बजाए अपनी यात्रा को जारी रखा।
इसके अलावा, हाई रिस्क स्थिति में 2697 यात्री पाए गए। लेकिन इसमें से मात्र 170 यात्रियों ने ही यात्रा पर न जाकर घर लौटने का निर्णय लिया।
उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल से चार धाम की यात्रा शुरू होने के बाद अभी तक यानी इन 56 दिनों में 190 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
सबसे अधिक केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 91 श्रद्धालुओं, बद्रीनाथ मार्ग पर 57 श्रद्धालुओं, यमुनोत्री मार्ग पर 25 श्रद्धालुओं और गंगोत्री मार्ग पर 17 श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है।
वहीं, 13 जून तक केदारनाथ धाम में 12 लाख 23 हजार 074 श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम में 10 लाख 92 हजार 367 श्रद्धालु, गंगोत्री धाम में 5 लाख 95 हजार 166 श्रद्धालु और यमुनोत्री धाम में 5 लाख 56 हजार 227 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा पर जा रहे यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग के लिए 7 स्थानों यानी रुद्रप्रयाग, चमोली, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार, पौड़ी और देहरादून में स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।
जहां 50 साल से अधिक उम्र के यात्रियों की अनिवार्य रूप से हेल्थ चेकअप की जा रही है। हेल्थ स्क्रीनिंग पॉइंट्स में अभी तक 50 साल से कम उम्र के 3 लाख 89 हजार 478 यात्रियों का चेकअप किया गया। जिसमें से 6805 यात्री कोमोरबिडिटी (हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कार्डियक डिजीज, अस्थमा बीमारी से ग्रसित) पाए गए।
इसी तरह, हेल्थ स्क्रीनिंग प्वाइंट्स में अभी तक 50 साल से अधिक उम्र के 2 लाख 52 हजार 843 यात्रियों का चेकअप किया गया। जिसमें से 16 हजार 852 यात्री कोमोरबिडिटी (हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कार्डियक डिजीज, अस्थमा बीमारी से ग्रसित) पाए गए।
इसके अलावा, 50 साल से अधिक उम्र के कोमोरबिडिटी पाए गए यात्रियों में से 2697 यात्री हाई रिस्क क्षेत्री में पाए गए। जबकि हाई रिस्क में होने में कारण 170 यात्री अपनी यात्रा को स्थगित करते हुए घर लौट गए।
कुल मिलाकर, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कार्डियक डिजीज, अस्थमा बीमारी से ग्रसित तमाम श्रद्धालु भी चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य खराब होने से होने वाली श्रद्धालुओं के मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!