सीमेंटेड सड़क धंसी: 10 फीट से ज्यादा गहरा हुआ गड्ढा; जांच में जुटी निगम की टीम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब थाना क्षेत्र में सीमेंटेड सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क के बीचों-बीच 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बन गया।
बड़ा हादसा टल गया
गनीमत रही कि जिस समय सड़क धंसी, उस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा टल गया। सड़क धंसने की सूचना सुबह करीब 11 बजे नगर निगम को मिली। जानकारी मिलते ही निगम की टीम JCB मशीन के साथ मौके पर पहुंची और सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया।
जांच में जुटा निगम
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित मार्ग सीमेंटेड है और सड़क के नीचे का हिस्सा अचानक धंसा है। फिलहाल इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि कहीं सड़क के नीचे पानी का लीकेज, पाइपलाइन में खराबी, जमीन के अंदर सुराख या किसी अन्य वजह से मिट्टी कमजोर तो नहीं हुई। जांच के बाद ही सड़क धंसने की वास्तविक वजह सामने आएगी।
शहर में पहले भी धंस चुकी हैं सड़कें
इंदौर में सड़क धंसने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। करीब तीन साल पहले 24 घंटे जल सप्लाई के लिए बिछाई गई नई पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान गोराकुंड क्षेत्र में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क धंस गई थी।
वहीं, नसिया रोड पर ड्रेनेज लाइन डालने के बाद बारिश के दौरान कई जगह पेवर ब्लॉक धंसने और सड़क बैठने की समस्या सामने आ चुकी है।
अब पंढरीनाथ थाने के सामने सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने के बाद निगम के सामने न सिर्फ तत्काल मरम्मत, बल्कि सड़क के नीचे की स्थिति की जांच कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की चुनौती है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं:कहीं घरों में काम के दौरान चुराया मंगलसूत्र; कहीं नकली चेन थमाकर ज्वेलर को लगाया चूना

वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शवों के टुकड़े 15 फीट दूर तक बिखरे

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!