बप्पा संग भक्ति का उत्सव: विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

आदेश गणेश समिति ने की भव्य महाआरती
पिता के रूप में हुआ पुत्र का मनोहारी शृंगार; मरीमाता चौराहा स्थित सिद्ध विजय गणेश मंदिर पर उमड़ रहा भक्तों का सैलाब
लोधी मोहल्ले के राजा... महाआरती, लक्की ड्रा और महाप्रसादी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मरीमाता चौराहा स्थित श्रीसिद्ध विजय गणेश मंदिर पर गणेशोत्सव के आठवें दिन सिद्ध विजय गणेश का भगवान शिव के रूप में मनोहारी श्रृंगार किया गया। भगवान सिद्ध विजय गणेश यहां पिता शिवजी के रूप में विराजित हुए।
मंदिर पर दिनोंदिन भक्तों की संख्या बढती जा रही है। शिवजी के रूप में किया गया गणेशजी का श्रृंगार इतना मनमोहक था कि श्रद्धालु देखते ही रह गए। मंदिर पर देर रात तक भक्तों की कतारें लगी रहीं।
अनेक राजनेताओं, क्षेत्र के पार्षदों और अन्य समाजसेवी बंधुओं ने मंदिर पहुंचकर पिता और पुत्र दोनों की पूजा-अर्चना कर आरती में भाग लिया। महिला एवं पुरूषों के लिए यहां पृथक कतारों में दर्शन एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।
संयोजक एवं विधायक गोलू शुक्ला ने बताया कि मंदिर के पुजारी पं. प्रेमनारायण शास्त्री, पं. महेंद्र शर्मा, राजेंद्र शास्त्री के निर्देशन में भगवान के नित्य नूतन श्रृंगार का सिलसिला पहले दिन से ही जारी है।
पं. चिराग तिवारी ने शिवजी के रूप में सिद्ध विजय गणेश का इतना मनोहारी श्रृंगार किया कि सैकड़ों मोबाइल कैमरों की फ्लश लगातार चमकती रही। महोत्सव में प्रतिदिन रात 8.30 से 9 बजे तक महाआरती हो रही है।
अनेक राजनेता एवं शहर के पार्षदों ने भी मंदिर पहुंचकर सिद्ध विजय गणेश की पूजा अर्चना के बाद आरती भी की और भक्तों में प्रसाद का वितरण भी किया। विधायक गोलू शुक्ला ने उनकी अगवानी की।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेंद्र शुक्ला, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, कमल शुक्ला, बब्बी शुक्ला, अन्जनेश, रुद्राक्ष, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी सहित क्षेत्र के अनेक मठ, मंदिरों से जुड़े महंत व पुजारी भी उपस्थित थे।
बर्फानी धाम स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप आदेश गणेश समिति द्वारा संचालित गणेशोत्सव में सोमवार को भव्य महाआरती संपन्न हुई। महाआरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं समिति पदाधिकारियों ने गणपति की पूजा-अर्चना की।
आयोजन स्थल भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा। उत्सव के दौरान भगवान गणेश को 56 भोग अर्पित कर भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने शहर, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली, प्रगति और पर्याप्त वर्षा की सामूहिक प्रार्थना की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा नेता मोहन सेंगर, दीपू सेंगर, निक्की राय, राकेश सतलानी, सुमित स्वामी, कार्तिक झावरे, अंगद सिंह शेखावत और दीपक निगम उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आदेश गणेश समिति अध्यक्ष राकेश सतलानी ने उपस्थित अतिथियों तथा श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का सहयोग रहा।
शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक-सांस्कृतिक समिति ‹श्री सिद्धि विनायक मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति› स्कीम नं 71 द्वारा आयोजित 33वां गणेश उत्सव अत्यंत भव्यता और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
आयोजन के 33वें गौरवमयी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रतिदिन विभिन्न आयु वर्ग के लिए सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज, दिनांक 21 सितंबर 2026 को प्रांगण में बच्चों और परिवारजनों के लिए एक विशेष ‹जादूगर शो› का आयोजन रखा गया है, जो सभी के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा।
उत्सव के अंतर्गत परिसर में प्रतिदिन बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों के लिए ‹आनंद मेला›, बच्चों की खेल-कूद प्रतियोगिताएं, महिलाओं के लिए आकर्षक सरप्राइज गेम्स और डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन लगातार जारी है।
डांस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में टाइगर डांस अकादमी से देवेंद्र सिंह राठौर, करन गोयल कोरियोग्राफर एवं सुश्री अनुजा सोनी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रतिभा, नृत्य कौशल, भाव-भंगिमा, तालमेल एवं प्रस्तुति का बारीकी से मूल्यांकन करते हुए प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक निर्णीत किया।
उनके निष्पक्ष निर्णय एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ एवं पार्षद जितेंद्र (जीतू) राठौर ने शिरकत कर श्री गणेशजी की आरती की और समिति के 33 वर्षों के इस सफल सफर की सराहना की।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के विजय कुमार श्रीवास्तव, गोपाल वर्मा, सपन माहेश्वरी, हर्ष बाथलिया, श्रीधर माहेश्वरी , आकाश नजान, अंकुर सोनी एवं अविनाश शर्मा की प्रमुख भूमिका बनी हुई है। समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आज आयोजित होने वाले जादूगर शो में पहुंचकर आनंद उठाने का आग्रह किया है।
संबंधित समाचार

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!