सीबीआई की ट्रैप कार्रवाई: अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; इस काम के बदले मांगी घूस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
रेलवे में ठेकेदार के कर्मचारियों की नियुक्ति के एवज में रिश्वत मांगना वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को महंगा पड़ गया।
रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने न्यू कटनी जंक्शन में पदस्थ वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (इलेक्ट्रिक-एम) अजयवीर सिंह को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
जेल भेजने के आदेश दिए
शुक्रवार को उसे जबलपुर स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने 12 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
प्रति कर्मचारी 1500 रुपए के हिसाब से मांगी थी रकम
सीबीआई के मुताबिक, कटनी निवासी ठेकेदार शशांक कुशवाहा ने अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोप था कि रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार के माध्यम से काम करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति के एवज में अजयवीर सिंह ने प्रति कर्मचारी 1500 रुपए की मांग की थी। इस तरह कुल 45 हजार रुपए रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद दर्ज किया केस
सीबीआई ने 4 नवंबर को शिकायत का सत्यापन कराया।
उपनिरीक्षक आयुष कुमार ने स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने का दावा किया गया।
इसके बाद 5 नवंबर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस लाइन में बिछाया जाल, 45 हजार लेते पकड़ा
सीबीआई टीम ने 5 नवंबर की रात कटनी पुलिस लाइन में स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की।
शिकायतकर्ता के पिता तेजराम कुशवाहा ने 500 रुपए के 90 नोट, कुल 45 हजार रुपए, टीम को उपलब्ध कराए।
योजना के अनुसार तेजराम कुशवाहा ने आरोपी को रिश्वत की रकम दी। सीबीआई के मुताबिक, अजयवीर सिंह ने पैसे स्वीकार कर लिए।
तय संकेत मिलते ही टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली।
मेडिकल के बाद कोर्ट में पेशी, जेल भेजा
गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे जबलपुर स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया।
सुनवाई के बाद न्यायालय ने अजयवीर सिंह को 12 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। मामले में सीबीआई की आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!