खबर
Top News

छात्रावास के खाने में निकली इल्लियां: थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र; वार्डन और कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 6:36 pm
शेयर करें:
छात्रावास के खाने में निकली इल्लियां

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
एक बालक छात्रावास में शुक्रवार को परोसे गए भोजन में इल्लियां मिलने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्र हाथों में थालियां लेकर छात्रावास से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालते हुए पहुंचे और जिम्मेदार कर्मचारियों व वार्डन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर छात्रावास भेजने के निर्देश दिए हैं।

दाल-चावल में मिलीं इल्लियां
छात्रों का आरोप है कि शुक्रवार को परोसी गई दाल-चावल में इल्लियां मिलीं। उनका कहना है कि अनाज में इल्लियां होने के बावजूद उसे पकाकर छात्रों को परोस दिया गया। छात्रों के अनुसार यह पहली घटना नहीं है। उनका दावा है कि महीने में तीन-चार बार ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन शिकायतों के बावजूद व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं किया गया।

अधपका खाना और मेन्यू का पालन नहीं होने का आरोप
छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रावास में कई बार अधपके चावल परोसे जाते हैं और दाल की गुणवत्ता भी बेहद खराब रहती है। उनका कहना है कि शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार नहीं किया जाता। विरोध करने पर कर्मचारियों और वार्डन द्वारा अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप छात्रों ने लगाया।

शराब के नशे में खाना बनाने का आरोप
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि भोजन बनाने वाले कुछ कर्मचारी शराब के नशे में छात्रावास पहुंचते हैं और उसी हालत में खाना तैयार करते हैं। छात्रों का यह भी आरोप है कि कर्मचारी शराब पीने के लिए उनसे पैसे मांगते हैं।

पैसे नहीं देने पर घरवालों से झूठी शिकायत करने की धमकी दी जाती है। छात्रों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी अधिकारियों को जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र
खराब भोजन और कथित दुर्व्यवहार से नाराज छात्रों ने छात्रावास से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। हाथों में भोजन की थालियां लेकर उन्होंने नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए भोजन की गुणवत्ता सुधारने तथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

चार सदस्यीय जांच टीम गठित
सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर ने बताया कि छात्रों से खराब भोजन और कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार की शिकायत मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य को भी तलब किया गया है।

साथ ही चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर तत्काल छात्रावास भेजा गया है। टीम छात्रों के बयान दर्ज करेगी, भोजन की गुणवत्ता और छात्रावास की व्यवस्थाओं की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 14 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 15 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 15 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

about 15 hours ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

about 15 hours ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

about 16 hours ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

about 16 hours ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 16 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

about 16 hours ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

about 16 hours ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

about 16 hours ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 16 hours ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 16 hours ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 16 hours ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 16 hours ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 16 hours ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!