कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए: गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीएससी पास कर कैटरिंग का छोटा-मोटा काम करने वाला अंकित देशमुख अपने बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए करवा रहा था। सिटी यूनियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया और कर्नाटक बैंक के खातों में करोड़ों रुपए का संदिग्ध लेन-देन सामने आया।
इन खातों से देश के अलग-अलग राज्यों में हुई दर्जनों साइबर ठगी की शिकायतों के तार जुड़े मिले। क्राइम ब्रांच ने अंकित देशमुख के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 318(4) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक जांच में सामने आया कि राजेंद्र नगर निवासी अंकित देशमुख ने अपने चार बैंक खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल करवाया।
इन खातों के जरिये मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉड और आर्थिक धोखाधड़ी से जुड़े संदिग्ध लेन-देन किए गए। जांच में खातों में करोड़ों रुपए का संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिला है।
यह कार्रवाई ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी और आई4सी (इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर), गृह मंत्रालय, एनसीआरपी एवं साइबर क्राइम पोर्टल से मिले संदिग्ध म्यूल बैंक खातों के डेटा के आधार पर की गई।
क्राइम ब्रांच ने सिटी यूनियन बैंक की न्यू पलासिया शाखा सहित बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया और कर्नाटक बैंक से जुड़े खातों की जांच की तो पाया कि इन खातों के जरिये तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, गोवा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में हुई साइबर ठगी की दर्जनों शिकायतों से लेन-देन जुड़े हैं।
पुलिस ने आरोपी अंकित देशमुख के चार बैंक खातों की जानकारी जुटाकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच यह पता लगा रही है कि उसके खातों का इस्तेमाल करने वाला साइबर अपराध सिंडिकेट कौन है और करोड़ों के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। मामले में अन्य संदिग्धों से पूछताछ और विवेचना जारी है।
खातों के जरिये करोड़ों की ठगी
क्राइम ब्रांच जांच कर रही है कि म्यूल खाते किराए पर दिए गए या पार्टनरी के तहत ठगी के लिए खातों को चलाया गया। आरोपी ने सिटी यूनियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया और कर्नाटक बैंक के खातों के जरिये करोड़ों की ठगी की। साइबर अपराध सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा:ब्याजखोरी का गंदा धंधा

देखिये वीडियो, सड़क पर फैला केमिकल:तेज बदबू से मची अफरा-तफरी; लोगों ने आंखों में जलन और चक्कर की शिकायत की, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड:पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आवेदन

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:स्टॉपर तोड़कर भागे युवक; 3 किमी पीछा कर पकड़ा, एक कॉन्स्टेबल अस्पताल में भर्ती

ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब:ढाबों से लेकर मकानों तक आबकारी विभाग के छापे

केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली:दलित युवती से छेड़छाड़ में जेल जा चुका तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी

ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा:19 मोबाइल और 38 सिम जब्त; करोड़ों के लेन-देन की जानकारी सामने आई, 5 आरोपी गिरफ्तार

जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े:इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; नई दर लागू

गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना:विश्व परियोजना के रखरखाव और ऑपरेशन की ठेकेदार कंपनी ‘पॉवर लिंकर’ को तीन साल का ठेका

लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल:आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा- इस ऐप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं

MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत:महंगाई भत्ते में इतने रुपए प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी; इनको मिलेगा फायदा

रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी:एमआईसी के निर्णय, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत के बावजूद कर दिया करोड़ों का भुगतान

3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज:आश्रम के बाहर परिजनों का धरना; संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने के बाद नहीं लौटा घर

कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’:जांबाज कैप्टन स्मित पर वार करने वाले गुनहगार की हुई पहचान

एशियन गेम्स 2026:भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड; पाकिस्तान को 19 रनों से हराया, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे:दी बड़ी सौगातें; गोशालाओं को करोड़ों की सहायता, डेयरी संयंत्र का डिजिटल भूमिपूजन, हजारों गोपालक जुटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!