केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली: दलित युवती से छेड़छाड़ में जेल जा चुका तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी
KHULASA FIRST
संवाददाता

पूर्व में गिरफ्तार हुआ था शाहरुख का बाप अपराधी हनीफ
पिता हनीफ पर 12, भाई रफीक पर 18 और राजा पर तीन, तो खुद शाहरुख पर भी तीन केस दर्ज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की गिरफ्त से दूर ब्लैकमेलर पत्रकार शाहरुख कुरैशी को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है, लेकिन वह भागता फिर रहा है। इस बीच खुलासा फर्स्ट द्वारा इस तथाकथित पत्रकार की कुंडली खंगालने पर चौंकाने वाली जानकारी का खुलासा हुआ। शाहरुख कुरैशी का लगभग पूरा परिवार ही आदतन अपराधी है।
एक भाई रफीक उर्फ कांडा पर 18 केस, तो दूसरे भाई राजा पर तीन केस दर्ज हैं। वहीं, पिता हनीफ पर 12 केस दर्ज हैं। खुद शाहरुख कुरैशी पर दो केस दर्ज हो चुके हैं। वह दलित युवती से छेड़छाड़ के मामले में जेल भी जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर को खजराना पुलिस ने शहर के सबसे विवादित और ब्लैकमेलर तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी पर धमकी और जबरन वसूली का केस दर्ज किया था।
‘चांद पर उड़ान’ नाम से साप्ताहिक अखबार के पत्रकार और संपादक शाहरुख कुरैशी द्वारा हारून कॉलोनी निवासी शेख मोहम्मद शकील से खबर छापकर बदनाम करने की धमकी देकर कई बार रुपए वसूले जा चुके थे।
मामला सुपर कॉरिडोर के नजदीक स्थित करीब डेढ़ बीघा कृषि भूमि से जुड़ा था। पीड़ित को थक-हारकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत करना पड़ी थी। खुलासा फर्स्ट को जानकारी लगी थी कि तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी खुद तो आपराधिक प्रवृत्ति का है, साथ ही उसका लगभग पूरा परिवार भी ऐसा ही है।
पिता और भाइयों पर भी कई केस दर्ज हैं। शाहरुख कुरैशी लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक दलित युवती से छेड़छाड़ कर चुका है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, तब उसे जेल भी जाना पड़ा था। पुलिस उसे हथकड़ी पहनाकर कोर्ट ले गई थी।
आपराधिक बैकग्राउंड के चलते शाहरुख कुरैशी अखबार की आड़ में काले कारनामों को अंजाम दे रहा था। अखबार की आड़ में ही शाहरुख पूरे परिवार को संरक्षणदाता बना हुआ था।
सदर बाजार थाने के पुलिसकर्मी उसके परिवार के किसी भी सदस्य पर कोई कार्रवाई करते तो ये उनके खिलाफ भ्रामक और झूठी खबरें छापकर उनकी आला अफसरों से शिकायत करता था। कई मर्तबा पुलिसकर्मियों पर गाज तक गिर चुकी है। इसके चलते पुलिसकर्मी इस पर हाथ डालने से बचते थे।
मुलजिम शाहरुख कुरैशी पर दर्ज केस
क्रमांक अपराध क्रं. थाना धाराएं
1. 737/2022 खजराना 188 दप्रस
2. 461/2020 लसूड़िया 354(क), 354(घ), 354-ए, 354-डी, 506,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989 (संसोधन 2015) : 3(1), डब्ल्यू), 3(2),(वी)
3. 822/26 खजराना 308(2), 351(3) बीएनएस
मो. हनीफ कुरैशी उर्फ कांडा पिता मो. यूसुफ उर्फ यूनुस
क्रमांक अपराध क्रं. थाना ` धाराएं
1. 219/1987 सराफा 294,506,353,332,186 ता.हि.
2. 257/1987 से.कोतवाली 279,337 ता.हि.
3. 63/1991 सदर बाजार 279,337 ता.हि.
4. 78/1991 खजराना 283 ता.हि.
5. 269/1993 एरोड्रम 279 ता.हि.
6. 141/2001 से.कोतवाली 283 ता.हि.
7. 396/2001 तुकोगंज 279,337 ता.हि.
8. 342/2008 सदर बाजार 294, 323, 324, 427, 506, 34 ता.हि.
9. 23/2007 सदर बाजार भादवि 323,294,506,34
10. 282/2018 सदर बाजार 324,294,506 भादवि
11. 171/2021 सदर बाजार 323, 294, 506, 34 भादवि
12. 73/2026 सदर बाजार 115(2), 296(वी), 351(3), 3(5) बीएनएस
भाई रफीक उर्फ डॉलर पिता मो. हनीफ कुरैशी
क्रमांक अपराध क्र. थाना ` धाराएं
1 342/08 सदर बाजार 323,294,506,34 भादवि
2 220/11 सदर बाजार 323, 324, 294, 506, 34 भादवि
3 477/11 सदर बाजार 323,294,506,34 भादवि
4 494/12 सदर बाजार 323, 294, 506, 427, 34 भादवि
5 39/13 सदर बाजार 188 भादवि
6 55/13 सदर बाजार 147, 148, 149, 323, 294, 506, 336 भादवि
7 458/13 सदर बाजार 307 भादवि
8 39/14 जूनी इंदौर 307, 294, 34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट
9 10/15 सदर बाजार 323, 294, 327, 506 भादवि
10 16/15 सदर बाजार 307, 294, 506 भादवि
11 150/16 सदर बाजार 323, 294, 506 भादवि
12 223/16 सदर बाजार 160 भादवि
13 383/18 सदर बाजार 323,294,506 भादवि
14 59/19 सदर बाजार 323, 294, 506, 327 भादवि
15 171/21 सदर बाजार 323,294,506,34 भादवि
16 193/23 सदर बाजार 354,341,506 भादवि
17 76/24 सदर बाजार 294,506 भादवि
18 73/2026 सदर बाजार 115(2), 296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएस
राजा उर्फ बकरी चोर पिता मोहम्मद हनीफ
क्रमांक अपराध क्र. थाना ` धाराएं
1. 477/2011 सदर बाजार 323,294,506,34 भादवि
2. 494/2012 सदर बाजार 323, 427, 294, 506, 34 भादवि
3. 73/2026 सदर बाजार 115(2), 296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएस
पुलिस कमिश्नर को बदनाम करने की साजिश
ब्लैकमेलर तथाकथित पत्रकार मोहम्मद शाहरुख फरार रहते हुए शहर के एक औसत दर्जे के दैनिक अखबार में जिनके नाम से अपराधी खौफ खातें हैं, उन पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के खिलाफ खबरें छपवा रहा है।
उसका हिस्ट्रीशीटर भाई रफीक कांडा सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने संबंधी मैसेज डाल रहा है। ये भी पता चला है ब्लैकमेलर पत्रकार शाहरुख कुरैशी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरियादियों के खिलाफ खबर छपवाने की सुपारी देने वाला आरिफ खान भी सोशल मीडिया और अखबार से कमिश्नर की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।
तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी की एमडी ड्रग्स तस्करों से भी गहरी यारी है। शाहरुख के जन्मदिन पर एमडी ड्रग्स सप्लायरों ने उसका जन्मदिन मनाया था। इसमें सदर बाजार थाने में बंद हुआ दानिश लाला शामिल है।
संबंधित समाचार

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा:ब्याजखोरी का गंदा धंधा

देखिये वीडियो, सड़क पर फैला केमिकल:तेज बदबू से मची अफरा-तफरी; लोगों ने आंखों में जलन और चक्कर की शिकायत की, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड:पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आवेदन

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:स्टॉपर तोड़कर भागे युवक; 3 किमी पीछा कर पकड़ा, एक कॉन्स्टेबल अस्पताल में भर्ती

ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब:ढाबों से लेकर मकानों तक आबकारी विभाग के छापे

कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए:गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच

ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा:19 मोबाइल और 38 सिम जब्त; करोड़ों के लेन-देन की जानकारी सामने आई, 5 आरोपी गिरफ्तार

जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े:इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; नई दर लागू

गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना:विश्व परियोजना के रखरखाव और ऑपरेशन की ठेकेदार कंपनी ‘पॉवर लिंकर’ को तीन साल का ठेका

लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल:आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा- इस ऐप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं

MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत:महंगाई भत्ते में इतने रुपए प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी; इनको मिलेगा फायदा

रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी:एमआईसी के निर्णय, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत के बावजूद कर दिया करोड़ों का भुगतान

3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज:आश्रम के बाहर परिजनों का धरना; संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने के बाद नहीं लौटा घर

कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’:जांबाज कैप्टन स्मित पर वार करने वाले गुनहगार की हुई पहचान

एशियन गेम्स 2026:भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड; पाकिस्तान को 19 रनों से हराया, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे:दी बड़ी सौगातें; गोशालाओं को करोड़ों की सहायता, डेयरी संयंत्र का डिजिटल भूमिपूजन, हजारों गोपालक जुटे

निगम ड्राइवर ने की आत्महत्या की कोशिश:जहर पीया; वीडियो में 4 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी 8 लोगों की तबीयत:बच्चे की हालत गंभीर; गांव में मचा हड़कंप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!