खबर
Top News

गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना: विश्व परियोजना के रखरखाव और ऑपरेशन की ठेकेदार कंपनी ‘पॉवर लिंकर’ को तीन साल का ठेका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अक्टूबर 2026, 2:29 pm
शेयर करें:
गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना

श्रमिकों ने वेतन, पीएफ, बोनस और ओवरटाइम को लेकर कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

डॉ. संतोष पाटीदार 93400-81331, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना के बड़वाह स्थित पंप हाउस और मेंटनेंस व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस परियोजना में एनवीडीए के अधिकारी और ठेकेदार निजी कंपनी के साथ श्रम विभाग वह सब कर रहा है, जो सरकार की छवि पर दाग है। अफसर के संरक्षण में कंपनी गरीब मजदूरों की मेहनत व पसीने की कमाई लूटकर आपस में बंदरबांट कर रही है।

इस भ्रष्टाचार के लिए एनवीडीए के अफसर, प्राइवेट कंपनी और श्रम विभाग के जिम्मेदार लोगों ने बकायदा एक मजबूत सिस्टम बनाया है। परियोजना के मजदूर वर्ग और भारतीय मजदूर संघ ने यह आरोप लगाते हुए बताया यहां के अलावा भविष्य निधि विभाग में भी मजदूरों की कोई सुनवाई नहीं हो रही।

भ्रष्टाचार के नित-नए आरोपों से प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बदनाम किया जा रहा है। इसका एक बड़ा कारण बड़े अधिकारियों की उदासीनता है।

जिम्मेदार और जवाबदेही के लिए नियुक्त अधिकारी इस सबके लिए ऊपर वालों, यानी भोपाल में बैठी सरकार की ओर इशारा करते हैं। ऐसे हालातों में सरकारी तंत्र और निजी कंपनी द्वारा गरीब मजदूर वर्ग की मेहनत की कमाई हड़पी जा रही है।

नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना के संचालन एवं रखरखाव को लेकर एक तरफ सरकार करोड़ों रुपए का ठेका दे रही है, वहीं दूसरी ओर परियोजना से जुड़े श्रमिक वेतन, पीएफ, बोनस, ओवरटाइम और अन्य श्रम सुविधाओं को लेकर गंभीर शिकायतें कर रहे हैं। मामला केवल श्रमिकों के भुगतान तक सीमित नहीं, बल्कि परियोजना के पंप हाउस और तकनीकी रखरखाव की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं।

परियोजना के मेंटेनेंस का टेंडर 1 जून 2023 से चैन्नई की पॉवर लिंकर कंपनी के पास होने के दौरान श्रमिकों से निर्धारित समय से अधिक काम कराने, श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखने और कर्मचारियों की संख्या में भारी कमी के आरोप लगाए गए हैं।

वहीं परियोजना के महत्वपूर्ण पंप हाउसों के रखरखाव में कथित लापरवाही को लेकर भी विभागीय अधिकारियों को शिकायत किए जाने की बात सामने आई है।

श्रमिकों के अनुसार करीब ढाई वर्ष की अवधि में लगभग 203 कर्मचारियों के स्वीकृत/आवश्यक स्टाफ के स्थान पर करीब 40 प्रतिशत कर्मचारियों से ही काम कराया गया

कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे कई बार 12-12 घंटे तक कार्य लिया गया, लेकिन ओवरटाइम, बोनस, पीएफ और ईएसआईसी जैसी सुविधाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिला।

सुविधाएं मांगी तो नौकरी से हटाने का आरोप... श्रमिकों का कहना है कि जब उन्होंने अपने वैधानिक अधिकारों और सुविधाओं की मांग उठाई तो 1 जनवरी 2026 से नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने के बाद करीब आधे कर्मचारियों को लिखित सूचना देकर काम से हटा दिया गया। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों को उनके बकाया वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया। मामला अब श्रम विभाग और खंडवा लेबर कोर्ट तक पहुंच चुका है।

एनआरवी गेस्केट की जगह रबर इस्तेमाल करने का आरोप... शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि निर्धारित उच्च गुणवत्ता वाले एनआरवी गेस्केट के स्थान पर रबर गेस्केट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यदि यह आरोप तकनीकी निरीक्षण में सही पाया जाता है तो यह जांच का विषय बन सकता है कि निर्धारित स्पेसिफिकेशन के स्थान पर वैकल्पिक सामग्री का उपयोग किसकी अनुमति से किया गया और उसकी गुणवत्ता की जांच किस अधिकारी ने की।

‘श्रम की कमाई’ लूटने वालों को बचाने वाला श्रम विभाग
श्रम विभाग व जिला कलेक्टर को इस बारे में सूचना देने के बाद भी अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। बस केस लगाने की बात करते हैं। श्रम विभाग में लेबर कोर्ट खंडवा लगती है। श्रम विभाग से पूछा जाए कि लेबर कोर्ट में अब तक कितने केस फाइनल हुए।

किसी भी मजदूर को आज तक नहीं फायदा मिला, जबकि श्रम विभाग के द्वारा ही सारे कार्य किए जा सकते थे। लेबर कोर्ट ही जाना है, तो श्रम विभाग बंद किया जाए, जहां कोई सुनवाई नहीं होती।

आखिर जिम्मेदारी किसकी?
सरकारी ई-टेंडर पोर्टल के अनुसार नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता, लोअर नर्मदा प्रोजेक्ट्स इंदौर ने नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना के तीन वर्ष के संचालन एवं रखरखाव के लिए टेंडर जारी किया था। इसकी टेंडर वैल्यू 12,00,09,600 है और कार्य अवधि 1095 दिन, यानी तीन वर्ष निर्धारित है।

पहले भी पॉवर लिंकर के पास था दो साल का काम... उपलब्ध टेंडर रिकॉर्ड यह भी बताता है कि इससे पहले नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना के दो वर्ष के संचालन एवं रखरखाव का काम पॉवर लिंकर को मिला था। संबंधित टेंडर का एओसी रिकॉर्ड अक्टूबर 2023 का है और उपलब्ध परिणाम में अनुबंध राशि 5.90 करोड़ दर्ज है।

200 से ज्यादा श्रमिकों का पैसा कहां गया?... श्रमिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परियोजना में करीब 203 कर्मचारियों की आवश्यकता/स्वीकृत संख्या के मुकाबले लगभग 40 प्रतिशत कर्मचारियों से ही काम कराया गया।

श्रमिकों का दावा है कि उनसे लंबे समय तक 12-12 घंटे काम लिया गया, लेकिन ओवरटाइम, बोनस, पीएफ और ईएसआईसी जैसी सुविधाओं को लेकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जनवरी-फरवरी 2026 का वेतन लंबे समय तक भुगतान नहीं किया गया, जबकि अप्रैल 2024 से घोषित एरियर का भुगतान भी लंबित है।

पीएफ कटौती पर उठे सवाल
श्रमिकों ने पीएफ को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अलग-अलग वेतन पाने वाले कर्मचारियों के पीएफ अंशदान में कथित रूप से समान 960 रुपए की कटौती दिखाई जा रही है। यह आरोप रिकॉर्ड से जांच का विषय है।

संबंधित समाचार

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड
Top News

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड:पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आवेदन

less than a minute ago
चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
Top News

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:स्टॉपर तोड़कर भागे युवक; 3 किमी पीछा कर पकड़ा, एक कॉन्स्टेबल अस्पताल में भर्ती

3 minutes ago
ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब
Top News

ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब:ढाबों से लेकर मकानों तक आबकारी विभाग के छापे

10 minutes ago
कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए
Top News

कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए:गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच

16 minutes ago
केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली
Top News

केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली:दलित युवती से छेड़छाड़ में जेल जा चुका तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी

22 minutes ago
ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा
Top News

ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा:19 मोबाइल और 38 सिम जब्त; करोड़ों के लेन-देन की जानकारी सामने आई, 5 आरोपी गिरफ्तार

23 minutes ago
जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत
Top News

जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत

44 minutes ago
पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े
Top News

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े:इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; नई दर लागू

about 1 hour ago
लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल
Top News

लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल:आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा- इस ऐप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं

about 1 hour ago
MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत
Top News

MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत:महंगाई भत्ते में इतने रुपए प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी; इनको मिलेगा फायदा

about 1 hour ago
रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी
Top News

रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी:एमआईसी के निर्णय, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत के बावजूद कर दिया करोड़ों का भुगतान

about 1 hour ago
3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज
Top News

3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज:आश्रम के बाहर परिजनों का धरना; संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने के बाद नहीं लौटा घर

about 1 hour ago
कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’
Top News

कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’:जांबाज कैप्टन स्मित पर वार करने वाले गुनहगार की हुई पहचान

about 2 hours ago
एशियन गेम्स 2026
Top News

एशियन गेम्स 2026:भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड; पाकिस्तान को 19 रनों से हराया, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

about 2 hours ago
देखिए वीडियो,  केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे
Top News

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे:दी बड़ी सौगातें; गोशालाओं को करोड़ों की सहायता, डेयरी संयंत्र का डिजिटल भूमिपूजन, हजारों गोपालक जुटे

about 2 hours ago
निगम ड्राइवर ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

निगम ड्राइवर ने की आत्महत्या की कोशिश:जहर पीया; वीडियो में 4 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

about 2 hours ago
प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी 8 लोगों की तबीयत
Top News

प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी 8 लोगों की तबीयत:बच्चे की हालत गंभीर; गांव में मचा हड़कंप

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में भारत का जलवा
Top News

एशियन गेम्स में भारत का जलवा:प्रणवी उर्स ने गोल्फ में जीता सोना; तीरंदाजी में भी मिला पदक, अब तक जीते इतने गोल्ड

about 3 hours ago
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी
Top News

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी:जांच के नाम पर उतरवाई सोने की अंगूठी; मोटू-पतलू गैंग पर संदेह

about 3 hours ago
अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार
Top News

अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार:मदिरा और स्कूटी जब्त; आबकारी अधिनियम में केस दर्ज

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!