पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े: इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; नई दर लागू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों को एक बार फिर झटका लगा है। निजी क्षेत्र की तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं।
कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर, जबकि डीजल में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। संशोधित कीमतें शनिवार सुबह से लागू हो गई हैं।
नई दरों के मुताबिक भोपाल में नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹119.54 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹103.64 प्रति लीटर हो गई है।
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर
कंपनी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते रिटेल बिक्री कीमत और लागत के बीच बढ़े अंतर को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगे हुए क्रूड का असर अब निजी तेल कंपनियों की घरेलू कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
मार्च में भी बढ़ाए थे दाम, जुलाई में मिली थी राहत
नायरा एनर्जी ने इससे पहले 26 मार्च को भी पेट्रोल की कीमत में ₹5 और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
उस समय ईरान संघर्ष के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर दबाव बढ़ा था।
हालांकि, बाद में पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने पर कंपनी ने 1 जुलाई को पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में क्रमशः ₹5 और ₹3 प्रति लीटर की कटौती कर दी थी।
IOC, BPCL और HPCL ने फिलहाल नहीं बदले दाम
नायरा एनर्जी की बढ़ोतरी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की मौजूदा कीमतों में संशोधन नहीं किया गया है।
रिलायंस की जियो-बीपी ने भी अभी तक कीमतों में बदलाव की घोषणा नहीं की है।
सरकारी तेल कंपनियों पर लागत का दबाव
रेटिंग एजेंसी ICRA के अनुमान के मुताबिक सितंबर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद घरेलू पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें स्थिर रहने से सरकारी तेल कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ा है।
रिपोर्ट के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल पर करीब ₹8 प्रति लीटर और डीजल पर लगभग ₹9 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था।
पेट्रोल, डीजल और LPG को मिलाकर इन कंपनियों को रोजाना करीब ₹530 करोड़ के नुकसान का अनुमान जताया गया था।
मई में सरकारी कंपनियों ने भी बढ़ाए थे दाम
इससे पहले मई में IOC, BPCL और HPCL ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों का हवाला देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम चरणबद्ध तरीके से बढ़ाए थे।
दोनों ईंधनों की कीमतों में कुल ₹7.50 प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई थी।
देशभर में एक लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में बड़ी संख्या में पंप इन सरकारी तेल कंपनियों के नेटवर्क से जुड़े हैं।
ऐसे में निजी कंपनी की मौजूदा बढ़ोतरी के बाद अब वाहन चालकों की नजर सरकारी तेल कंपनियों की अगली कीमत समीक्षा पर भी बनी हुई है।
संबंधित समाचार

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड:पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आवेदन

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:स्टॉपर तोड़कर भागे युवक; 3 किमी पीछा कर पकड़ा, एक कॉन्स्टेबल अस्पताल में भर्ती

ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब:ढाबों से लेकर मकानों तक आबकारी विभाग के छापे

कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए:गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच

केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली:दलित युवती से छेड़छाड़ में जेल जा चुका तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी

ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा:19 मोबाइल और 38 सिम जब्त; करोड़ों के लेन-देन की जानकारी सामने आई, 5 आरोपी गिरफ्तार

जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत

गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना:विश्व परियोजना के रखरखाव और ऑपरेशन की ठेकेदार कंपनी ‘पॉवर लिंकर’ को तीन साल का ठेका

लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल:आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा- इस ऐप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं

MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत:महंगाई भत्ते में इतने रुपए प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी; इनको मिलेगा फायदा

रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी:एमआईसी के निर्णय, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत के बावजूद कर दिया करोड़ों का भुगतान

3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज:आश्रम के बाहर परिजनों का धरना; संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने के बाद नहीं लौटा घर

कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’:जांबाज कैप्टन स्मित पर वार करने वाले गुनहगार की हुई पहचान

एशियन गेम्स 2026:भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड; पाकिस्तान को 19 रनों से हराया, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे:दी बड़ी सौगातें; गोशालाओं को करोड़ों की सहायता, डेयरी संयंत्र का डिजिटल भूमिपूजन, हजारों गोपालक जुटे

निगम ड्राइवर ने की आत्महत्या की कोशिश:जहर पीया; वीडियो में 4 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी 8 लोगों की तबीयत:बच्चे की हालत गंभीर; गांव में मचा हड़कंप

एशियन गेम्स में भारत का जलवा:प्रणवी उर्स ने गोल्फ में जीता सोना; तीरंदाजी में भी मिला पदक, अब तक जीते इतने गोल्ड

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी:जांच के नाम पर उतरवाई सोने की अंगूठी; मोटू-पतलू गैंग पर संदेह

अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार:मदिरा और स्कूटी जब्त; आबकारी अधिनियम में केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!