खबर
Top News

MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत: महंगाई भत्ते में इतने रुपए प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी; इनको मिलेगा फायदा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अक्टूबर 2026, 2:22 pm
शेयर करें:
MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले करीब 50 लाख श्रमिकों के वेतन में एक अक्टूबर से बढ़ोतरी होने जा रही है।

श्रम विभाग ने महंगाई सूचकांक के आधार पर न्यूनतम वेतन दरों में संशोधन किया है। नई दरें 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी।

महंगाई भत्ता भी शामिल
इस बदलाव का लाभ सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले करीब 10 लाख और निजी क्षेत्र एवं विभिन्न उद्योगों से जुड़े लगभग 40 लाख श्रमिकों को मिलेगा।

संशोधित दरों में परिवर्तनशील महंगाई भत्ता भी शामिल किया गया है।

चार श्रेणियों में तय हुआ न्यूनतम मासिक वेतन
सामान्य नियोजन की 67 श्रेणियों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए 26 कार्य दिवस के आधार पर न्यूनतम वेतन निर्धारित किया गया है।

अकुशल श्रमिक: ₹12,575 प्रतिमाह, अर्द्धकुशल श्रमिक: ₹13,571 प्रतिमाह, कुशल श्रमिक: ₹15,294 प्रतिमाह, उच्च कुशल श्रमिक: ₹16,919 प्रतिमाह।

श्रम विभाग के मुताबिक ये दरें निर्धारित श्रेणी और कार्य के अनुसार लागू होंगी।

प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों के लिए भी नई दरें
मुद्रणालय यानी प्रिंटिंग प्रेस में अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए दैनिक वेतन दरें निर्धारित की गई हैं।

लिपिकीय वर्ग में श्रमिकों की श्रेणी के अनुसार ₹484 से ₹651 प्रतिदिन तक की दरें तय की गई हैं।

अर्द्धकुशल कर्मचारियों के लिए भी श्रेणी के आधार पर अलग-अलग दैनिक दरें लागू होंगी।

अगरबत्ती बनाने वालों की मजदूरी भी संशोधित
अगरबत्ती उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों के लिए उत्पादन के आधार पर दर निर्धारित की गई है। 1,000 अगरबत्ती रोल करने पर: ₹74.75, सुगंधित स्टिक: ₹75।

अप्रैल में भी हुई थी बढ़ोतरी
इससे पहले श्रम विभाग ने 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम वेतन दरों में संशोधन किया था। उस समय परिवर्तनशील महंगाई भत्ते के चलते श्रमिकों के वेतन में औसतन ₹9 प्रतिदिन, यानी करीब ₹234 महीने की बढ़ोतरी हुई थी।

अब अक्टूबर से एक बार फिर महंगाई सूचकांक के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में ₹6 प्रतिदिन की वृद्धि की गई है।

इससे प्रदेश के लाखों श्रमिकों को बढ़ती महंगाई के बीच अतिरिक्त आय का लाभ मिलेगा।

संबंधित समाचार

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड
Top News

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड:पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आवेदन

less than a minute ago
चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
Top News

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:स्टॉपर तोड़कर भागे युवक; 3 किमी पीछा कर पकड़ा, एक कॉन्स्टेबल अस्पताल में भर्ती

3 minutes ago
ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब
Top News

ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब:ढाबों से लेकर मकानों तक आबकारी विभाग के छापे

10 minutes ago
कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए
Top News

कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए:गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच

16 minutes ago
केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली
Top News

केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली:दलित युवती से छेड़छाड़ में जेल जा चुका तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी

22 minutes ago
ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा
Top News

ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा:19 मोबाइल और 38 सिम जब्त; करोड़ों के लेन-देन की जानकारी सामने आई, 5 आरोपी गिरफ्तार

23 minutes ago
जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत
Top News

जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत

44 minutes ago
पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े
Top News

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े:इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; नई दर लागू

about 1 hour ago
गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना
Top News

गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना:विश्व परियोजना के रखरखाव और ऑपरेशन की ठेकेदार कंपनी ‘पॉवर लिंकर’ को तीन साल का ठेका

about 1 hour ago
लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल
Top News

लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल:आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा- इस ऐप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं

about 1 hour ago
रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी
Top News

रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी:एमआईसी के निर्णय, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत के बावजूद कर दिया करोड़ों का भुगतान

about 1 hour ago
3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज
Top News

3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज:आश्रम के बाहर परिजनों का धरना; संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने के बाद नहीं लौटा घर

about 1 hour ago
कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’
Top News

कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’:जांबाज कैप्टन स्मित पर वार करने वाले गुनहगार की हुई पहचान

about 2 hours ago
एशियन गेम्स 2026
Top News

एशियन गेम्स 2026:भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड; पाकिस्तान को 19 रनों से हराया, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

about 2 hours ago
देखिए वीडियो,  केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे
Top News

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे:दी बड़ी सौगातें; गोशालाओं को करोड़ों की सहायता, डेयरी संयंत्र का डिजिटल भूमिपूजन, हजारों गोपालक जुटे

about 2 hours ago
निगम ड्राइवर ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

निगम ड्राइवर ने की आत्महत्या की कोशिश:जहर पीया; वीडियो में 4 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

about 2 hours ago
प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी 8 लोगों की तबीयत
Top News

प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी 8 लोगों की तबीयत:बच्चे की हालत गंभीर; गांव में मचा हड़कंप

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में भारत का जलवा
Top News

एशियन गेम्स में भारत का जलवा:प्रणवी उर्स ने गोल्फ में जीता सोना; तीरंदाजी में भी मिला पदक, अब तक जीते इतने गोल्ड

about 3 hours ago
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी
Top News

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी:जांच के नाम पर उतरवाई सोने की अंगूठी; मोटू-पतलू गैंग पर संदेह

about 3 hours ago
अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार
Top News

अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार:मदिरा और स्कूटी जब्त; आबकारी अधिनियम में केस दर्ज

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!