ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब: ढाबों से लेकर मकानों तक आबकारी विभाग के छापे
KHULASA FIRST
संवाददाता

50 केस दर्ज, 367 लीटर अवैध शराब और 500 किलो महुआ लाहन जब्त
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी जयंती पर ड्राय-डे घोषित होने के बावजूद शहर और ग्रामीण इलाकों में शराब का धंधा थमने के बजाय चोरी-छिपे चलता मिला। आबकारी विभाग ने ढाबों, मकानों और शराब के संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार की परतें खोल दीं।
आबकारी डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के अनुसार विभाग ने 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस के मद्देनजर जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया था। अधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग टीमों ने शराब के अवैध निर्माण, परिवहन और बिक्री के संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी।
जवाहर टेकरी, एबी चौराहा स्थित मनमोहन चौपाटी, ताप्ती परिसर पांच बंगला, नवदापंथ, पालखेड़ी कांकड़ और बड़ोदिया करा सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई। आबकारी विभाग की टीम ने मनमोहन चौपाटी ढाबे पर अवैध शराब बेचे जाने के मामले में प्रकरण दर्ज किया।
वहीं रायल राजपूत ढाबे पर भी अवैध शराब परोसे जाने की सूचना पर दबिश दी गई। जवाहर टेकरी क्षेत्र में एक मकान की तलाशी के दौरान बीयर की केन की कैरेट भी जब्त की गई।
अलग-अलग कार्रवाई में सोनू चौधरी निवासी पालखेड़ी, विशाल यादव निवासी पालखेड़ी, राजेश वसोनिया निवासी सिंधौड़ा, रवि तेजराम यादव निवासी जवाहर टेकरी और श्रवण कुशवाह निवासी बड़ोदिया करा सहित पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में 21.6 लीटर देशी प्लेन-मसाला शराब, 14 लीटर बोल्ट बीयर और 8.85 लीटर व्हिस्की जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 25,800 रुपए बताई गई।
खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोदिया करा में आबकारी टीम ने दो स्थानों पर छापेमारी की। यहां श्रवण पिता जगन्नाथ कुशवाह के कब्जे से 120 पाव देशी प्लेन शराब और 28 कैन बोल्ट बीयर जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई बादशाह ढाबे पर हुई, जहां ढाबा संचालक प्रशांत कुशवाह के कब्जे से 160 पाव देशी प्लेन-मसाला शराब और 13 बोतल बोल्ट बीयर बरामद की गई।
इन दोनों मामलों में विभाग ने कुल 72.85 लीटर अवैध मदिरा जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,155 रुपए है, जब्त की। पूरे जिले की कार्रवाई को देखें तो शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग ने 50 प्रकरण दर्ज किए और 367 लीटर अवैध शराब के साथ 500 किलो महुआ लाहन जब्त किया। विभाग के मुताबिक जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 35 हजार रुपए है।
थाना पुलिस ने भी दस मामले किए दर्ज
शहर और ग्रामीण इलाकों में भी अवैध शराब बेचने और तस्करी के मामले में दस मामले दर्ज किए गए। तिलक नगर पुलिस ने स्कीम 140 स्थित पटाखा मार्केट ग्राउंड के खाली मैदान से यश शर्मा उर्फ डॉन निवासी आईडीए मल्टी स्कीम 140 के कब्जे से 300 क्वार्टर देशी शराब जब्त की गई।
जब्त अवैध शराब करीब 27 हजार रुपए की है। इसी थाना क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई पिपलियाहाना कांकड़ में हुई, जहां सक्षम पिता जितेंद्र भाटी निवासी 10, पिपलियाहाना कांकड़ के कब्जे से देशी शराब के 18 क्वार्टर मिले।
तेजाजी नगर पुलिस ने लिंबोदी स्थित राधा रुक्मिणी गार्डन के पास जगजीत सिंह निवासी श्रीकृष्ण एवेन्यू फेस-3, लिंबोदी को पकड़ा।
उसके कब्जे से रॉयल स्टैग आठ सीलबंद बोतलें जब्त हुईं। विजयनगर पुलिस ने झंडा चौक, मैकेनिक नगर भमोरी से कृष्ण उर्फ कान्हा यादव निवासी प्रकाशचंद सेठी नगर को 23 क्वार्टर लाल देशी शराब के साथ पकड़ा। तुकोगंज पुलिस ने रुस्तम का बगीचा से यहीं के रहने वाले जितेंद्र जाटव को 20 देशी मसाला क्वार्टर के साथ पकड़ा।
द्वारकापुरी पुलिस ने पानी टंकी, हवा बंगला क्षेत्र से जितेंद्र निवासी शनि मंदिर, 60 फीट रोड को 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ पकड़ा। किशनगंज पुलिस ने विक्टोरिया मिल कॉलोनी, पिगडंबर के पास पृथ्वीसिंह पिता छगनलाल ठाकुर निवासी ग्राम पिगडंबर के कब्जे से 180 एमएल के 21 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की।
वहीं बेटमा पुलिस ने कालासुरा रोड स्थित सोनू ढाबे के पास ओमप्रकाश पिता मुकुंद सोलंकी निवासी ग्राम रोलाई के कब्जे से 30 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की।
संबंधित समाचार

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा:ब्याजखोरी का गंदा धंधा

देखिये वीडियो, सड़क पर फैला केमिकल:तेज बदबू से मची अफरा-तफरी; लोगों ने आंखों में जलन और चक्कर की शिकायत की, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड:पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आवेदन

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:स्टॉपर तोड़कर भागे युवक; 3 किमी पीछा कर पकड़ा, एक कॉन्स्टेबल अस्पताल में भर्ती

कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए:गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच

केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली:दलित युवती से छेड़छाड़ में जेल जा चुका तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी

ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा:19 मोबाइल और 38 सिम जब्त; करोड़ों के लेन-देन की जानकारी सामने आई, 5 आरोपी गिरफ्तार

जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े:इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; नई दर लागू

गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना:विश्व परियोजना के रखरखाव और ऑपरेशन की ठेकेदार कंपनी ‘पॉवर लिंकर’ को तीन साल का ठेका

लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल:आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा- इस ऐप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं

MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत:महंगाई भत्ते में इतने रुपए प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी; इनको मिलेगा फायदा

रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी:एमआईसी के निर्णय, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत के बावजूद कर दिया करोड़ों का भुगतान

3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज:आश्रम के बाहर परिजनों का धरना; संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने के बाद नहीं लौटा घर

कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’:जांबाज कैप्टन स्मित पर वार करने वाले गुनहगार की हुई पहचान

एशियन गेम्स 2026:भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड; पाकिस्तान को 19 रनों से हराया, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे:दी बड़ी सौगातें; गोशालाओं को करोड़ों की सहायता, डेयरी संयंत्र का डिजिटल भूमिपूजन, हजारों गोपालक जुटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!