3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज: आश्रम के बाहर परिजनों का धरना; संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने के बाद नहीं लौटा घर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मथुरा।
हाथरस का 16 वर्षीय अनुज चौधरी पिछले करीब तीन महीने से लापता है। परिजनों का दावा है कि अनुज ने करीब तीन महीने पहले वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी।
घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा
इसके कुछ दिन बाद वह महाराज के दर्शन करने की बात कहकर घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा।
शुक्रवार को अनुज के माता-पिता, दादी, चार बहनें, चाचा और गांव के अन्य लोग वृंदावन पहुंचे।
परिवार सुबह करीब 11 बजे से आश्रम के बाहर धरने पर बैठा है। परिजनों का कहना है कि जब तक अनुज का पता नहीं चलता, वे वहां से नहीं हटेंगे।
कंठी-माला और किताबें लेकर घर से निकला था
अनुज के पिता राजवीर सिंह के मुताबिक, उनका बेटा हाथरस के बारामई खेड़ा गांव का रहने वाला है और इस साल इंटर की पढ़ाई कर रहा था।
वृंदावन के पास पानीगांव में उसकी ननिहाल है, जहां से वह प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए केली कुंज आश्रम जाने लगा था।
परिजनों के अनुसार, करीब तीन महीने पहले अनुज ने दीक्षा लेने की इच्छा जताई और मां की सहमति के बाद दीक्षा ली।
दीक्षा के बाद वह करीब पांच दिन घर पर रहा। इसके बाद महाराज के दर्शन करने की बात कहकर घर से निकल गया।
वह अपने साथ कंठी-माला और तीन किताबें भी ले गया था। इसके बाद से परिवार का अनुज से संपर्क नहीं हुआ।
पिता बोले- मुझे मेरा बेटा वापस दे दो
अनुज के पिता राजवीर सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि चार बेटियों के बीच अनुज उनका इकलौता बेटा है।
उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ अपने बेटे के वापस आने की चिंता है। उनका कहना है, "मुझे मेरा बेटा वापस दे दो। हम यहां से चले जाएंगे।"
दादी ने आश्रम पर लगाए आरोप
अनुज की दादी मुन्नी का आरोप है कि परिवार कई बार आश्रम पहुंचकर अनुज के बारे में जानकारी मांग चुका है।
उनके मुताबिक, आश्रम की ओर से उन्हें बताया गया कि अनुज साधना में है और वापस आ जाएगा।
दादी ने आरोप लगाया कि परिवार ने आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने की मांग की, लेकिन उन्हें रिकॉर्डिंग चेक नहीं करने दी गई।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आश्रम में मौजूद लोगों ने परिवार के साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें बाहर कर दिया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस से भी की शिकायत
परिवार के मुताबिक, अनुज की गुमशुदगी को लेकर सादाबाद और बिसावर थाने में शिकायत की गई थी।
परिजनों का कहना है कि पुलिस भी आश्रम पहुंची थी, लेकिन अभी तक अनुज के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
फिलहाल परिवार आश्रम के बाहर धरने पर बैठा है और अनुज की तलाश तथा उसके बारे में स्पष्ट जानकारी देने की मांग कर रहा है।
मामले में पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अनुज इस समय कहां है और पिछले तीन महीनों में उसके साथ क्या हुआ।
संबंधित समाचार

जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े:इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; नई दर लागू

गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना:विश्व परियोजना के रखरखाव और ऑपरेशन की ठेकेदार कंपनी ‘पॉवर लिंकर’ को तीन साल का ठेका

लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल:आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा- इस ऐप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं

MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत:महंगाई भत्ते में इतने रुपए प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी; इनको मिलेगा फायदा

रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी:एमआईसी के निर्णय, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत के बावजूद कर दिया करोड़ों का भुगतान

कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’:जांबाज कैप्टन स्मित पर वार करने वाले गुनहगार की हुई पहचान

एशियन गेम्स 2026:भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड; पाकिस्तान को 19 रनों से हराया, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे:दी बड़ी सौगातें; गोशालाओं को करोड़ों की सहायता, डेयरी संयंत्र का डिजिटल भूमिपूजन, हजारों गोपालक जुटे

निगम ड्राइवर ने की आत्महत्या की कोशिश:जहर पीया; वीडियो में 4 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी 8 लोगों की तबीयत:बच्चे की हालत गंभीर; गांव में मचा हड़कंप

एशियन गेम्स में भारत का जलवा:प्रणवी उर्स ने गोल्फ में जीता सोना; तीरंदाजी में भी मिला पदक, अब तक जीते इतने गोल्ड

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी:जांच के नाम पर उतरवाई सोने की अंगूठी; मोटू-पतलू गैंग पर संदेह

अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार:मदिरा और स्कूटी जब्त; आबकारी अधिनियम में केस दर्ज

सरकारी अस्पतालों के पानी में बैक्टीरिया:15 नमूनों में से 6 में मिला कोलीफॉर्म; 5 में ई-कोलाई

सड़क हादसा:फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा; इतने की मौत, बच्ची घायल

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!