कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’: जांबाज कैप्टन स्मित पर वार करने वाले गुनहगार की हुई पहचान
KHULASA FIRST
संवाददाता

फ्लाईदुबई विमान हमले का विलेन बेनकाब, ओमान का चरमपंथी था हमलावर पायलट
हवा में 180 जानें लेने की थी खौफनाक साजिश, जांच में खुलासा अलकायदा से बड़ा आतंकी कनेक्शन
बड़ा खुलासा, ओमान एयर चरमपंथी विचारों के कारण हमलावर पायलट पर 2024 में ही लगा चुकी थी बैन
जांच एजेंसियां हैरान, प्रतिबंध व सुरक्षा को चकमा देकर फ्लाईदुबई में कैसे हुई भर्ती?
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फ्लाईदुबई को हवा में ही क्रैश करने की आत्मघाती साजिश रचने वाले ‘कॉकपिट के विलेन' का चेहरा आखिरकार बेनकाब हो गया है। अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों ने खुलासा किया है कि भारतीय कैप्टन पर जानलेवा हमला करने वाला सह-पायलट ओमान का 29 वर्षीय नागरिक हमाम-अल-हमामी है।
सबसे सनसनीखेज बात यह सामने आई है कि हमाम को उसके चरमपंथी और कट्टरपंथी विचारों के कारण साल 2024 में ही ओमान एयर द्वारा प्रतिबंधित (बैन) कर ‘सुरक्षा के लिए खतरा' घोषित किया जा चुका था।
इस बड़े खुलासे ने वैश्विक विमानन सुरक्षा की पोल खोल दी है कि आखिर एक ब्लैक लिस्टेड पायलट इतनी बड़ी सुरक्षा चूक को अंजाम देकर फ्लाईदुबई के कॉकपिट तक कैसे पहुंच गया। इस आतंकी साजिश के पीछे इस्लामिक आतंकवाद का एक खौफनाक और बड़ा नेटवर्क सामने आया है।
हमाम-अल-हमामी के सोशल मीडिया और डिजिटल फुटप्रिंट्स से खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा के पूर्व सरगना अयमान अल-जवाहिरी की तस्वीरें और कट्टरपंथी सामग्रियां बरामद हुई हैं।
जांच में यह सनसनीखेज खुलासा भी हुआ है कि हमाम को तीव्र कट्टरपंथ और अतिवादी विचारों के कारण साल 2024 में ही ओमान एयर द्वारा ‘ब्लैक लिस्टेड' कर प्रतिबंधित किया जा चुका था।
इस घटना ने साफ कर दिया है कि धार्मिक कट्टरपंथ की यह बीमार सोच आज न सिर्फ किसी एक देश, बल्कि समूची मानवता और वैश्विक विमानन सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर और विनाशकारी खतरा बन चुकी है।
फ्लाईदुबई विमान को क्रैश करने की साजिश में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि वह पहले से ही एक बड़ा सुरक्षा जोखिम माना जा चुका था और ओमान ने उस पर प्रतिबंध भी लगाया था।
अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों के अनुसार, भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला करने वाले ओमान के इस 29 वर्षीय को-पायलट का नाम हमाम-अल-हमामी है।
इस खुलासे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल विमानन सुरक्षा और फ्लाईदुबई की हायरिंग प्रक्रिया पर उठ रहा है। जांच में सामने आया है कि हमाम-अल-हमामी कोई नया खतरा नहीं था।
2024 में जब वह ओमान एयर में बतौर ट्रेनी को-पायलट काम कर रहा था, तब उसके पास से अतिवादी व चरमपंथी सामग्री बरामद हुई थी। इसके बाद ओमान की सुरक्षा एजेंसियों ने उसे विमान उड़ाने से प्रतिबंधित कर दिया था और उसे सिर्फ एडमिनिस्ट्रेटिव काम तक सीमित कर दिया गया था।
जांच एजेंसियां अब इस बात की तफ्तीश कर रही हैं कि जिस पायलट को ओमान ने ‘खतरा' मानकर बैन किया था, वह महज 5 से 9 महीने पहले फ्लाईदुबई में नौकरी पाने में कैसे कामयाब हो गया?
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उसे यूएई और इजराइल (दुबई से तेलअवीव) जैसे सबसे संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल रूट पर उड़ान भरने की मंजूरी भी दे दी गई।
यहूदियों को मारना चाहता था हमलावर: नेतन्याहू...
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि संदिग्ध हमलावर का भारी ‘इस्लामिक कट्टरपंथ' हुआ था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की शुरुआती जांच से पता चला है कि वह यहूदियों को मारना चाहता था और विमान में मौजूद 180 से अधिक यात्रियों के साथ आत्मघाती तरीके से विमान को क्रैश करने कॉकपिट में घुसा था।
हमले के वक्त उसने यात्रियों से खुद को मार डालने की गुहार भी लगाई थी। सऊदी अरब की पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई के बाद आरोपी हमाम-अल-हमामी को संयुक्त अरब अमीरात की सुरक्षा टीम को सौंप दिया है।
इस समय अबू धाबी में यूएई की विशेष जांच टीम उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। इस जांच में इजराइल की सुरक्षा एजेंसियां भी शामिल हैं, जो यह पता लगा रही हैं कि क्या इस आतंकी साजिश के पीछे कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क या आका शामिल था।
हम जान लेने वाले नहीं, जान बचाने वाले लोग हैं: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई विमान एफझेड 1073 में को-पायलट के हमले और क्रैश की खौफनाक साजिश को नाकाम करने वाले शेरदिल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से वीडियो कॉल पर विशेष बातचीत की।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कैप्टन के अदम्य साहस, धैर्य और सूझबूझ की जमकर सराहना की। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने हमले का पूरा वाकया प्रधानमंत्री के सामने साझा किया।
उन्होंने बताया कि कैसे ओमान के सह-पायलट (को-पायलट) द्वारा गंभीर रूप से घायल किए जाने के बावजूद उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद क्रू और यात्रियों ने हमलावर को काबू किया।
180 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन ने खुलासा किया कि हमले के उस भयानक क्षण में वे मन ही मन हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने घायल कैप्टन के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और कहा कि 140 करोड़ देशवासी गर्व से कह सकते हैं कि हम हिंदुस्तानी जान लेने वाले नहीं, बल्कि दूसरों की जान बचाने वाले लोग हैं।
आपने अपने शरीर पर गहरे घाव सहकर भी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री से बात करते हुए कैप्टन स्मित काफी भावुक हो गए और उनकी आंखें भर आईं।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सबसे बड़ा आदर्श बताया। फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात के अस्पताल में कैप्टन स्मित का इलाज चल रहा है, जहां वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े:इस कंपनी ने बढ़ाए दाम; नई कीमतें लागू

गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना:विश्व परियोजना के रखरखाव और ऑपरेशन की ठेकेदार कंपनी ‘पॉवर लिंकर’ को तीन साल का ठेका

लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल:आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा- इस ऐप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं

MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत:महंगाई भत्ते में इतने रुपए प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी; इनको मिलेगा फायदा

रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी:एमआईसी के निर्णय, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत के बावजूद कर दिया करोड़ों का भुगतान

3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज:आश्रम के बाहर परिजनों का धरना; संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने के बाद नहीं लौटा घर

एशियन गेम्स 2026:भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड; पाकिस्तान को 19 रनों से हराया, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे:दी बड़ी सौगातें; गोशालाओं को करोड़ों की सहायता, डेयरी संयंत्र का डिजिटल भूमिपूजन, हजारों गोपालक जुटे

निगम ड्राइवर ने की आत्महत्या की कोशिश:जहर पीया; वीडियो में 4 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी 8 लोगों की तबीयत:बच्चे की हालत गंभीर; गांव में मचा हड़कंप

एशियन गेम्स में भारत का जलवा:प्रणवी उर्स ने गोल्फ में जीता सोना; तीरंदाजी में भी मिला पदक, अब तक जीते इतने गोल्ड

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी:जांच के नाम पर उतरवाई सोने की अंगूठी; मोटू-पतलू गैंग पर संदेह

अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार:मदिरा और स्कूटी जब्त; आबकारी अधिनियम में केस दर्ज

सरकारी अस्पतालों के पानी में बैक्टीरिया:15 नमूनों में से 6 में मिला कोलीफॉर्म; 5 में ई-कोलाई

सड़क हादसा:फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा; इतने की मौत, बच्ची घायल

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!