खबर
Top News

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड: पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आवेदन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अक्टूबर 2026, 3:21 pm
शेयर करें:
कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
21 दिन तक पुलिस को चकमा देकर फरारी काटने और गिरफ्तारी से पहले ही लूट के एक अन्य मामले में कोर्ट में सरेंडर करने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को लसूड़िया पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाने वाली है। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दाखिल कर दिया है। पुलिस को उम्मीद की अगले हफ्ते उसका रिमांड मिल जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 8 सितंबर को लसूड़िया थाना क्षेत्र में गाय चोरी की शंका में चंदर लोहार की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने गाय पालक भूरू यादव, कुणाल यादव, दुर्गेश लोहार, श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश सह संगठन मंत्री मानसिंह राजावत और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था।

वहीं, नामजद आरोपी हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम था। करीब 21 दिन तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहने के बाद 29 सितंबर को सूरज जाट ने विजय नगर थाने के वर्ष 2020 के लूट प्रकरण में लंबित वारंट के आधार पर जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था।

एसीपी विजय नगर पराग सैनी के अनुसार सूरज जाट को प्रॉडक्शन वारंट पर लाने के लिए लसूड़िया पुलिस ने कोर्ट में आवेदन भी दाखिल कर दिया है। आदेश मिलने के बाद सूरज जाट को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चंदर लोहार हत्याकांड में गिरफ्तारी की जाएगी और फिर उसे अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पुलिस पांच दिन का रिमांड मांग सकती है।

रिमांड में 21 दिनों की फरारी का हिसाब... रिमांड के दौरान पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि 21 दिनों तक सूरज जाट कहां छिपा रहा और किन लोगों ने उसकी मदद की?

पुलिस उसके ठिकानों, संपर्कों और फरारी के दौरान उसे आर्थिक मदद पहुंचाने वालों के बारे में पूछताछ करेगी, साथ ही हत्याकांड में उसकी भूमिका भी स्पष्ट की जाएगी।

चंदर लोहार की हत्या में लाठी-डंडों से हमला किए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस सूरज से पूछताछ के बाद वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी का प्रयास भी करेगी।

अब तक सूरज जाट पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहकर अदालत पहुंच गया है, लेकिन हत्याकांड में उसकी भूमिका और 21 दिन की फरारी के पीछे छिपी कड़ियां सामने लाने की असली परीक्षा पुलिस की पूछताछ में होगी।

संबंधित समाचार

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

9 minutes ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

19 minutes ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

29 minutes ago
20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा
Top News

20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा:ब्याजखोरी का गंदा धंधा

34 minutes ago
देखिये वीडियो, सड़क पर फैला केमिकल
Top News

देखिये वीडियो, सड़क पर फैला केमिकल:तेज बदबू से मची अफरा-तफरी; लोगों ने आंखों में जलन और चक्कर की शिकायत की, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

39 minutes ago
चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
Top News

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:स्टॉपर तोड़कर भागे युवक; 3 किमी पीछा कर पकड़ा, एक कॉन्स्टेबल अस्पताल में भर्ती

about 1 hour ago
ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब
Top News

ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब:ढाबों से लेकर मकानों तक आबकारी विभाग के छापे

about 1 hour ago
कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए
Top News

कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए:गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच

about 1 hour ago
केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली
Top News

केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली:दलित युवती से छेड़छाड़ में जेल जा चुका तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी

about 1 hour ago
ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा
Top News

ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा:19 मोबाइल और 38 सिम जब्त; करोड़ों के लेन-देन की जानकारी सामने आई, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत
Top News

जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत

about 2 hours ago
पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े
Top News

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े:इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; नई दर लागू

about 2 hours ago
गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना
Top News

गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना:विश्व परियोजना के रखरखाव और ऑपरेशन की ठेकेदार कंपनी ‘पॉवर लिंकर’ को तीन साल का ठेका

about 2 hours ago
लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल
Top News

लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल:आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा- इस ऐप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं

about 2 hours ago
MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत
Top News

MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत:महंगाई भत्ते में इतने रुपए प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी; इनको मिलेगा फायदा

about 2 hours ago
रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी
Top News

रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी:एमआईसी के निर्णय, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत के बावजूद कर दिया करोड़ों का भुगतान

about 2 hours ago
3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज
Top News

3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज:आश्रम के बाहर परिजनों का धरना; संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने के बाद नहीं लौटा घर

about 2 hours ago
कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’
Top News

कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’:जांबाज कैप्टन स्मित पर वार करने वाले गुनहगार की हुई पहचान

about 3 hours ago
एशियन गेम्स 2026
Top News

एशियन गेम्स 2026:भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड; पाकिस्तान को 19 रनों से हराया, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

about 3 hours ago
देखिए वीडियो,  केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे
Top News

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे:दी बड़ी सौगातें; गोशालाओं को करोड़ों की सहायता, डेयरी संयंत्र का डिजिटल भूमिपूजन, हजारों गोपालक जुटे

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!