खबर
Top News

20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा: ब्याजखोरी का गंदा धंधा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अक्टूबर 2026, 3:34 pm
शेयर करें:
20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा

पीड़िता के खाली चेक-स्टांप महिला सूदखोर के पास, धमकियों से परेशान होकर पहुंची डीसीपी के पास

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जरूरतमंद एक युवती ऐसे ब्याजखोरी के ऐसे जाल में फंसी कि हजारों के बदले लाखों रुपए चुकाने के बाद भी सूदखोरों की मांग खत्म नहीं हुई। मल्हारगंज क्षेत्र की युवती महिला पर ब्याज के नाम पर करीब 15 से 16 लाख रुपए वसूलने, उसके भाई के नाम से धमकाने और ब्याज उतारने के नाम पर दूसरे लोगों से जबरन रुपए दिलाकर वसूली कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का कहना है उसके चेक और खाली स्टांप सूदखोर के कब्जे में हैं। इन्हीं हरकतों के कारण पति ने भी साथ छोड़ दिया। पीड़िता ने डीसीपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस जांच के बाद प्रकरण दर्ज करने की तैयारी में है।

जानकारी के मुताबिक रितिका कटारिया निवासी मल्हारगंज ने शिकायत की वर्ष 2024-25 में पूजा जायसवाल से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। शुरुआत में 10 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज दिया। कुछ दिन बाद पूजा ने 10 प्रतिशत प्रति सप्ताह मांगना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर पूजा ने अपने भाई सन्नी जायसवाल का नाम लेकर धमकाया और कहा वह गुंडा है साथ ही बड़े लोगों से पहचान होने के साथ थाने में उठना-बैठना है। डर के कारण पीड़ित युवती ने सप्ताह के हिसाब से ब्याज देना शुरू कर दिया।

आरोप है, कुछ महीने बाद जब ब्याज नहीं चुका सकी तो पूजा ने ब्याज उतारने के नाम पर दोबारा रुपए दिए जो ब्याज के नाम पर तुरंत वसूल लिए। इसी तरह पूजा ने करीब 15 से 16 लाख रुपए वसूली की।

जब उसके पास पैसे नहीं होते थे तो पूजा उसके साथियों से उसे रुपए दिलवाकर बाद में ब्याज के रूप में रकम वसूलती थी। रितिका के मुताबिक बाद में दूसरे लोग भी उससे इसी तरह ब्याज की अवैध मांग करने लगे। इनकार करने पर उसके घर पहुंचकर डराया-धमकाया जाता था। दबाव में उसे अपना करीब 1.60 लाख रुपए का सोना गिरवी रखना पड़ा।

रितिका का आरोप है पूजा ने एक पेंडल सेट और कान के टॉप्स भी रखवा लिए, जिनकी कीमत करीब 80 हजार से एक लाख रुपए बताई गई है। पूजा के पास उसके कोटक महिंद्रा बैंक के हस्ताक्षरित खाली चेक हैं, जिनमें 29 सितंबर 2026 की तारीख वाला चेक भी शामिल है।

अपने नाम का 100 रुपए का खाली स्टांप भी पूजा के पास रखा होने की बात कही है। वहीं जीतू रघुवंशी के पास उसके तीन हस्ताक्षरित खाली चेक और 100 रुपए वाले पांच खाली स्टांप है।

ब्याजखोरों की धमकियों के कारण मानसिक और आर्थिक दबाव में आ गई। इसी तनाव के चलते पति निखिल ने भी साथ छोड़ दिया। पीड़िता ने शिकायत में बताया तीन माह की गर्भवती थी उस दौरान तनाव व धमकियों के बीच गर्भपात हो गया।

पीड़िता ने वीडियो जारी कर पूजा जायसवाल, उसके भाई सन्नी जायसवाल, जीतू और विमल को जिम्मेदार बताया है। मल्हारगंज टीआई का कहना है जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

1 minute ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

5 minutes ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

7 minutes ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

22 minutes ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

32 minutes ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

41 minutes ago
देखिये वीडियो, सड़क पर फैला केमिकल
Top News

देखिये वीडियो, सड़क पर फैला केमिकल:तेज बदबू से मची अफरा-तफरी; लोगों ने आंखों में जलन और चक्कर की शिकायत की, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

about 1 hour ago
कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड
Top News

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड:पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आवेदन

about 1 hour ago
चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
Top News

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:स्टॉपर तोड़कर भागे युवक; 3 किमी पीछा कर पकड़ा, एक कॉन्स्टेबल अस्पताल में भर्ती

about 1 hour ago
ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब
Top News

ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब:ढाबों से लेकर मकानों तक आबकारी विभाग के छापे

about 1 hour ago
कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए
Top News

कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए:गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच

about 1 hour ago
केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली
Top News

केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली:दलित युवती से छेड़छाड़ में जेल जा चुका तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी

about 1 hour ago
ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा
Top News

ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा:19 मोबाइल और 38 सिम जब्त; करोड़ों के लेन-देन की जानकारी सामने आई, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत
Top News

जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत

about 2 hours ago
पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े
Top News

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े:इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; नई दर लागू

about 2 hours ago
गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना
Top News

गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना:विश्व परियोजना के रखरखाव और ऑपरेशन की ठेकेदार कंपनी ‘पॉवर लिंकर’ को तीन साल का ठेका

about 2 hours ago
लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल
Top News

लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल:आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा- इस ऐप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं

about 2 hours ago
MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत
Top News

MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत:महंगाई भत्ते में इतने रुपए प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी; इनको मिलेगा फायदा

about 2 hours ago
रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी
Top News

रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी:एमआईसी के निर्णय, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत के बावजूद कर दिया करोड़ों का भुगतान

about 2 hours ago
3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज
Top News

3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज:आश्रम के बाहर परिजनों का धरना; संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने के बाद नहीं लौटा घर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!