चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर: स्टॉपर तोड़कर भागे युवक; 3 किमी पीछा कर पकड़ा, एक कॉन्स्टेबल अस्पताल में भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक ने पुलिस के स्टॉपर को टक्कर मारी और वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
दो युवकों को गिरफ्तार किया
इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा करते हुए करीब 3 किलोमीटर दूर तिलक नगर इलाके में घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को रोक लिया।
पुलिस ने वाहन में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हादसे में घायल दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया।
कॉन्स्टेबल का इलाज जारी
इनमें हेड कॉन्स्टेबल राजेश मिश्रा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि कॉन्स्टेबल लाल साहब का इलाज अभी जारी है।
रुकने के बजाय स्टॉपर को मारी टक्कर
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, शुक्रवार देर रात शहर में पुलिस की चेकिंग चल रही थी।
इसी दौरान पीसी सेठी अस्पताल की ओर से नवलखा की तरफ जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो को पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया।
दो पुलिसवाले चपेट में आ गए
पुलिस के मुताबिक, चालक ने वाहन रोकने के बजाय स्टॉपर को टक्कर मार दी और तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया।
इसी दौरान वहां तैनात हेड कॉन्स्टेबल राजेश मिश्रा और कॉन्स्टेबल लाल साहब वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।
तिलक नगर में घेराबंदी कर पकड़ा
हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर तिलक नगर की ओर भागा। पुलिसकर्मियों ने वायरलेस सेट पर घटना की सूचना देते हुए वाहन का पीछा शुरू किया।
करीब 3 किलोमीटर दूर पुलिस ने तिलक नगर इलाके में घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को रोक लिया। पुलिस ने वाहन में मौजूद अनुज मीणा और शिवम को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, घटना के समय स्कॉर्पियो अनुज चला रहा था। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों का फिलहाल कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
उनसे घटना और मौके से भागने के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
स्कॉर्पियो जब्त, दादा लिखा मिला
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है। वाहन के आगे दादा लिखा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, लापरवाही से वाहन चलाने और चोट पहुंचाने से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा:ब्याजखोरी का गंदा धंधा

देखिये वीडियो, सड़क पर फैला केमिकल:तेज बदबू से मची अफरा-तफरी; लोगों ने आंखों में जलन और चक्कर की शिकायत की, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड:पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आवेदन

ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब:ढाबों से लेकर मकानों तक आबकारी विभाग के छापे

कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए:गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच

केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली:दलित युवती से छेड़छाड़ में जेल जा चुका तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी

ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा:19 मोबाइल और 38 सिम जब्त; करोड़ों के लेन-देन की जानकारी सामने आई, 5 आरोपी गिरफ्तार

जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े:इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; नई दर लागू

गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना:विश्व परियोजना के रखरखाव और ऑपरेशन की ठेकेदार कंपनी ‘पॉवर लिंकर’ को तीन साल का ठेका

लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल:आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा- इस ऐप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं

MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत:महंगाई भत्ते में इतने रुपए प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी; इनको मिलेगा फायदा

रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी:एमआईसी के निर्णय, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत के बावजूद कर दिया करोड़ों का भुगतान

3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज:आश्रम के बाहर परिजनों का धरना; संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने के बाद नहीं लौटा घर

कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’:जांबाज कैप्टन स्मित पर वार करने वाले गुनहगार की हुई पहचान

एशियन गेम्स 2026:भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड; पाकिस्तान को 19 रनों से हराया, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे:दी बड़ी सौगातें; गोशालाओं को करोड़ों की सहायता, डेयरी संयंत्र का डिजिटल भूमिपूजन, हजारों गोपालक जुटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!