ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा: 19 मोबाइल और 38 सिम जब्त; करोड़ों के लेन-देन की जानकारी सामने आई, 5 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
गिरवाई-माधौगंज इलाके में एक मकान की ऊपरी मंजिल से कथित ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के डिपॉजिट और विथड्रॉल का नेटवर्क संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
करोड़ों के लेन-देन की जानकारी सामने आई
पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में इस नेटवर्क के जरिए हर महीने करीब 5 से 6 करोड़ रुपए के लेन-देन की जानकारी सामने आई है।
मामले की जांच में बैंक खातों, डिजिटल उपकरणों और कथित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को भी शामिल किया गया है।
लैपटॉप-मोबाइल से चल रहा था काम
पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर को मिली सूचना के आधार पर माता वाली गली, सांवरिया धाम फेस-1 स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल पर दबिश दी गई।
वहां चार युवक लैपटॉप और मोबाइल के जरिए काम करते मिले।
पुलिस ने उनकी पहचान राजा रायकवार (19), नीलेश रावत (20), पंकज पाल (18) और रानू रावत (19) के रूप में बताई है।
पूछताछ में इन युवकों ने कथित तौर पर Fairplay-1.com वेबसाइट से जुड़े डिपॉजिट और विथड्रॉल का काम करने की जानकारी दी।
WhatsApp पर मिलती थी बैंक खातों की जानकारी
जांच में पुलिस को पता चला कि रकम के लेन-देन के लिए अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था।
पुलिस के अनुसार, WhatsApp के जरिए बैंक खातों की जानकारी भेजी जाती थी। मोबाइल पर रकम आने की पुष्टि होने के बाद वेबसाइट पर संबंधित ट्रांजेक्शन स्वीकार किया जाता था।
पूछताछ के दौरान उदय चौहान और संजय रावत के नाम भी सामने आए। पुलिस का दावा है कि ये लोग बैंक खाते, मोबाइल फोन, सिम, लैपटॉप और टैबलेट उपलब्ध कराने से जुड़े थे।
पुलिस के मुताबिक, नेटवर्क में काम करने वाले युवकों को करीब 20 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता था, जबकि सात दिन के हिसाब से उदय चौहान और संजय रावत को 4 से 5 लाख रुपए तक का फायदा होता था। पुलिस ने उदय चौहान को भी गिरफ्तार किया है।
दुबई और दो अन्य देशों से कनेक्शन की जांच
पुलिस को पूछताछ और शुरुआती जांच में नेटवर्क के दुबई, कंबोडिया और श्रीलंका से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।
अब इन देशों से जुड़े लोगों, वेबसाइट के संचालन और लेन-देन से जुड़े अंतिम लाभार्थियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है, जो कथित तौर पर म्यूल बैंक खाते, सिम कार्ड और मोबाइल फोन उपलब्ध कराने का काम करता था।
19 मोबाइल और 38 सिम समेत सामान जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में डिजिटल और बैंकिंग उपकरण जब्त किए हैं। इनमें 1 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 19 मोबाइल फोन, 17 एटीएम कार्ड, 4 पासबुक, 9 चेकबुक, 38 सिम कार्ड शामिल हैं।
पुलिस इन उपकरणों और बैंकिंग दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के जरिए नेटवर्क से जुड़े लेन-देन और अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
केस दर्ज
पुलिस ने मामले में BNS की धारा 318(4), 61(2), पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट की धारा 4(ए) और IT एक्ट की धारा 66C, 66D के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस अब संजय रावत समेत नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

20 हजार के बदले 15 लाख लौटाए, फिर भी नहीं छूटा पीछा:ब्याजखोरी का गंदा धंधा

देखिये वीडियो, सड़क पर फैला केमिकल:तेज बदबू से मची अफरा-तफरी; लोगों ने आंखों में जलन और चक्कर की शिकायत की, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड:पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आवेदन

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:स्टॉपर तोड़कर भागे युवक; 3 किमी पीछा कर पकड़ा, एक कॉन्स्टेबल अस्पताल में भर्ती

ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब:ढाबों से लेकर मकानों तक आबकारी विभाग के छापे

कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए:गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच

केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली:दलित युवती से छेड़छाड़ में जेल जा चुका तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी

जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े:इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; नई दर लागू

गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना:विश्व परियोजना के रखरखाव और ऑपरेशन की ठेकेदार कंपनी ‘पॉवर लिंकर’ को तीन साल का ठेका

लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल:आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा- इस ऐप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं

MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत:महंगाई भत्ते में इतने रुपए प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी; इनको मिलेगा फायदा

रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी:एमआईसी के निर्णय, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत के बावजूद कर दिया करोड़ों का भुगतान

3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज:आश्रम के बाहर परिजनों का धरना; संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने के बाद नहीं लौटा घर

कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’:जांबाज कैप्टन स्मित पर वार करने वाले गुनहगार की हुई पहचान

एशियन गेम्स 2026:भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड; पाकिस्तान को 19 रनों से हराया, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे:दी बड़ी सौगातें; गोशालाओं को करोड़ों की सहायता, डेयरी संयंत्र का डिजिटल भूमिपूजन, हजारों गोपालक जुटे

निगम ड्राइवर ने की आत्महत्या की कोशिश:जहर पीया; वीडियो में 4 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी 8 लोगों की तबीयत:बच्चे की हालत गंभीर; गांव में मचा हड़कंप

एशियन गेम्स में भारत का जलवा:प्रणवी उर्स ने गोल्फ में जीता सोना; तीरंदाजी में भी मिला पदक, अब तक जीते इतने गोल्ड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!