जहरीला जलकांड के दौरान बीमार महिला की अस्पताल में मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के दौरान गंभीर रूप से बीमार हुईं 67 वर्षीय पार्वती कोंडला की बुधवार रात मौत हो गई। पार्वती को दुर्लभ गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) हुआ था और वे करीब 72 दिन तक वेंटीलेटर व आईसीयू में भर्ती रही थीं।
उस समय डॉक्टरों ने उनके बचने की संभावना बेहद कम जताई थी, लेकिन लंबे इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और मार्च में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
परिवार के मुताबिक तबीयत दोबारा बिगड़ने पर पार्वती को 17 अगस्त से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगातार इलाज के बावजूद बुधवार रात उनकी मौत हो गई। हालांकि, वर्तमान मौत का चिकित्सकीय कारण और इसका भागीरथपुरा दूषित पानी की घटना से सीधा संबंध अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुआ है।
दिसंबर में हुई थीं भर्ती... पार्वती को दिसंबर 2025 में उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां जांच में जीबीएस की पुष्टि हुई।
गंभीर स्थिति के चलते उन्हें 16 दिन वेंटीलेटर और 22 दिन आईसीयू में रखा गया। फेफड़ों की स्थिति खराब होने पर ट्रेकोस्टोमी भी की गई थी।
मार्च में मिली थी अस्पताल से छुट्टी... करीब 72 दिन के उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और 9 मार्च को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। घर लौटने के बाद भी उनकी फिजियोथैरेपी और नियमित देखभाल जारी थी।
परिवार के अनुसार दवाइयों, फिजियोथैरेपी और केयरटेकर पर हर महीने करीब 60 से 70 हजार रुपए खर्च हो रहे थे।
शासन ने उठाया था इलाज का खर्च... भागीरथपुरा कांड के दौरान पार्वती के इलाज की शासन स्तर पर निगरानी भी की थी। परिवार के अनुसार उस समय इलाज के खर्च के लिए शासन ने करीब 19.50 लाख रुपए की सहायता का आश्वासन दिया गया था।
संबंधित समाचार

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का अगले हफ्ते मिलेगा रिमांड:पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आवेदन

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:स्टॉपर तोड़कर भागे युवक; 3 किमी पीछा कर पकड़ा, एक कॉन्स्टेबल अस्पताल में भर्ती

ड्राय डे पर गले तर कराने से पहले पकड़ी गई अवैध शराब:ढाबों से लेकर मकानों तक आबकारी विभाग के छापे

कैटरिंग संचालक ने खुद का खाता चलवाकर करोड़ों रुपए ठग लिए:गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच

केस दर्ज होते ही खुली ब्लैकमेलर शाहरुख के परिवार की क्राइम कुंडली:दलित युवती से छेड़छाड़ में जेल जा चुका तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी

ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क का खुलासा:19 मोबाइल और 38 सिम जब्त; करोड़ों के लेन-देन की जानकारी सामने आई, 5 आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े:इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; नई दर लागू

गंभीर घोटाले की शिकार नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना:विश्व परियोजना के रखरखाव और ऑपरेशन की ठेकेदार कंपनी ‘पॉवर लिंकर’ को तीन साल का ठेका

लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के रिकॉर्ड पर सवाल:आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा- इस ऐप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं

MP के 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत:महंगाई भत्ते में इतने रुपए प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी; इनको मिलेगा फायदा

रूपाली जैन पर मेहरबान निगम के भ्रष्ट अधिकारी:एमआईसी के निर्णय, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत के बावजूद कर दिया करोड़ों का भुगतान

3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज:आश्रम के बाहर परिजनों का धरना; संत प्रेमानंद से दीक्षा लेने के बाद नहीं लौटा घर

कॉकपिट का खलनायक ‘हमाम-अल-हमामी’:जांबाज कैप्टन स्मित पर वार करने वाले गुनहगार की हुई पहचान

एशियन गेम्स 2026:भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड; पाकिस्तान को 19 रनों से हराया, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री बोले-2029 तक मप्र को नशामुक्त करेंगे:दी बड़ी सौगातें; गोशालाओं को करोड़ों की सहायता, डेयरी संयंत्र का डिजिटल भूमिपूजन, हजारों गोपालक जुटे

निगम ड्राइवर ने की आत्महत्या की कोशिश:जहर पीया; वीडियो में 4 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी 8 लोगों की तबीयत:बच्चे की हालत गंभीर; गांव में मचा हड़कंप

एशियन गेम्स में भारत का जलवा:प्रणवी उर्स ने गोल्फ में जीता सोना; तीरंदाजी में भी मिला पदक, अब तक जीते इतने गोल्ड

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी:जांच के नाम पर उतरवाई सोने की अंगूठी; मोटू-पतलू गैंग पर संदेह

अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार:मदिरा और स्कूटी जब्त; आबकारी अधिनियम में केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!