महाकाल मंदिर में इंदौर के कावड़ियों का हंगामा: नंदी हॉल में जाने से रोक रहे सुरक्षाकर्मियों से मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकालेश्वर मंदिर के नंदीहाल में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब इंदौर से आए कावड़ियों के एक समूह ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर जबरन प्रवेश का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोकने पर उनके साथ मारपीट की। आरोप है आक्रोश में कुछ कावड़िये दानपेटियों पर चढ़ गए।
कावड़ियों का समूह आम श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित व्यवस्था को दरकिनार कर नंदीहाल में प्रवेश करना चाहता था। सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो उनके साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की की। विवाद के दौरान मंदिर की निजी सुरक्षा एजेंसी का एक गार्ड घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कावड़ियों में कुछ लोग विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल इंदौर से जुड़े हुए हैं। हालांकि, संगठन से जुड़े होने की पुष्टि संबंधित स्तर से होना बाकी है। जानकारी मिलने के बाद महाकाल मंदिर समिति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना महाकाल में प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल
महाकाल मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और दर्शन की निर्धारित व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की मनमानी आम श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। अब देखना होगा कि पुलिस और मंदिर प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!