रक्षाबंधन से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता: गोल्ड के दाम इतने गिरे; सिल्वर भी टूटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले यानी 27 अगस्त 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 2,860 रुपए घटकर करीब 1.58 लाख रुपए रह गया। वहीं चांदी की कीमत भी कम हुई है।
चांदी 2791 रुपए सस्ती
IBJA के अनुसार, चांदी की कीमत में 2,791 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। अब एक किलो चांदी करीब 2.40 लाख रुपए में मिल रही है। रक्षाबंधन से पहले कीमतों में आई इस नरमी से सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है।
2026 में अब तक 29 हजार रुपए महंगा हुआ सोना
गिरावट के बावजूद इस साल सोने की कीमत में बड़ी तेजी रही है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब 1.33 लाख रुपए था, जो अब बढ़कर 1.58 लाख रुपए के आसपास पहुंच गया है। यानी 2026 में अब तक सोने की कीमत में करीब 29 हजार रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।
चांदी भी साल की शुरुआत से महंगी
चांदी भी साल की शुरुआत के मुकाबले महंगी है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी करीब 2.30 लाख रुपए थी, जो अब 2.40 लाख रुपए के आसपास है।
जनवरी में दोनों ने बनाया था रिकॉर्ड
इस साल सोने और चांदी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 29 जनवरी 2026 को सोने ने करीब 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने करीब 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था।
फिलहाल दोनों कीमती धातुओं के भाव अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं, लेकिन सोना अभी भी साल की शुरुआत के मुकाबले काफी महंगा चल रहा है।
संबंधित समाचार

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती; जान से मारने की दी धमकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!