सूने मकान में चोरी करने घुसे 4 चोर: भागते समय एक की मौत; दो घायल, एक फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आलीराजपुर।
जोबट नगर के गणेश मंदिर क्षेत्र में बुधवार रात एक सूने मकान में चोरी करने घुसे चार आरोपियों में से एक की भागते समय गिरने से मौत हो गई।
आसपास के लोगों को चोरी की भनक लगने पर उन्होंने मकान को घेर लिया। खुद को घिरता देख चारों आरोपी भागने लगे।
इसी दौरान एक आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य भी घायल हुए। एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
ताले तोड़कर घर में की चोरी
घटना सेवानिवृत्त शिक्षक तुकाराम ढोले के मकान की है। वे परिवार के साथ इंदौर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपियों ने सूने मकान को निशाना बनाया। घर में घुसकर कमरों और अलमारियों के ताले तोड़े और सामान खंगाला।
फरियादी के मुताबिक, चोर एक सूटकेस में रखे कपड़ों के साथ करीब 30 हजार रुपए नकद ले गए। इसके अलावा सोने के कंगन, दो सोने की चेन, चार जोड़ी चांदी की पायल और 10 से 12 चांदी के सिक्के भी चोरी होने की जानकारी दी गई है।
लोगों के घेरने पर भागे आरोपी
चोरी के दौरान आसपास के लोगों को संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो गई। लोगों ने मकान को घेरकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद चारों आरोपी वहां से भागने लगे।
भागते समय ग्राम ढेलवानी, थाना बाग निवासी पानसिंह अजनार (40) गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य आरोपियों को भी चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एक आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
घटना की सूचना मिलते ही जोबट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस चोरी गए सामान, आरोपियों की भूमिका और भागने के दौरान हुई घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
मृतक पानसिंह के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा
पानसिंह की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन जोबट अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में जोबट थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।
संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!