21 साल की मॉडल की घर में घुसकर हत्या: चाकू से हमला कर आरोपी फरार; जिम ट्रेनर इमरान पर हत्या का आरोप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 21 वर्षीय युवती की घर में घुसकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है।
वारदात के समय वह घर में अकेली थी। परिजनों की शिकायत और शुरुआती जानकारी के आधार पर जिम ट्रेनर इमरान पर हत्या का आरोप है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।
घर में अकेली थी युवती
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को मुस्कान के परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी उसके घर पहुंचा।
आरोप है कि घर में घुसने के बाद उसने मुस्कान पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवती की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और वारदात के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती फुटेज में आरोपी के वारदात के बाद भागने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस रास्ते से युवती के घर पहुंचा और घटना के बाद किस दिशा में फरार हुआ।
दोस्त का दावा- काफी समय से परेशान कर रहा था
मृतका के एक दोस्त ने आरोप लगाया कि इमरान पिछले काफी समय से मुस्कान को परेशान कर रहा था। दोस्त के मुताबिक, मुस्कान पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी और इमरान उसका जिम ट्रेनर था।
दोस्त का दावा है कि इमरान युवती से बातचीत करने और शादी करने के लिए दबाव डालता था। मुस्कान उससे दूरी बनाना चाहती थी। आरोप है कि इमरान उसका पीछा भी करता था और बात नहीं करने पर परेशान करता था।
पुलिस जांच में हत्या की वजह होगी साफ
बुधवार शाम करीब 7 बजे मुस्कान की बहन को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल और मृतका के परिचितों से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रही है। हत्या की वास्तविक वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलू पुलिस जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगे।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच

वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित:पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर:नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार

बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला:अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!