खबर
Top News

इंदौर-मनमाड़ रेल प्रोजेक्ट: महाराष्ट्र में पटरी बिछी; प्रदेश में भू-अधिग्रहण तक नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 2:20 pm
शेयर करें:
इंदौर-मनमाड़ रेल प्रोजेक्ट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना को लेकर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच काम की रफ्तार में बड़ा अंतर सामने आया है। महाराष्ट्र के धुले-नरडाना सेक्शन में करीब 14 किमी में से 10 किमी ट्रैक बिछा चुका है और इस हिस्से में ट्रेन भी पहुंच चुकी है वहीं प्रदेश जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में उलझा है। जिले में अधिकारियों द्वारा निजी व सरकारी जमीन का सर्वे किया जा रहा है।

इंदौर में निजी और सरकारी जमीन के साथ करीब 15 हेक्टेयर वन भूमि का अधिग्रहण बाकी है। धार और बड़वानी में भी बड़ी मात्रा में निजी, सरकारी और वन भूमि अधिग्रहित की जाना है। सितंबर 2024 में इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली जुड़े थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना की घोषणा की गई थी। इसे विशेष परियोजना का दर्जा भी मिला। उम्मीद थी मध्य प्रदेश में भी जल्द निर्माण शुरू होगा, लेकिन जमीन अधिग्रहण नहीं होने से परियोजना की रफ्तार प्रभावित हो रही है। महाराष्ट्र तेजी से आगे बढ़ चुका है। अब रफ्तार इस पर निर्भर करेगी कि चारों जिलों में शेष जमीन कितनी जल्दी रेलवे को उपलब्ध कराई जाती है।

महाराष्ट्र में ट्रैक तैयार, ट्रेन भी पहुंची... महाराष्ट्र हिस्से में निर्माण तेजी से हो रहा है। धुले से नरडाना के बीच करीब 14 किमी सेक्शन में लगभग 10 किमी ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है। ट्रेन भी पहुंच चुकी है। रेलवे ने धुले-नरडाना सेक्शन का काम अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। वहीं धुले से नीमखेड़ी के बीच चल रहे अन्य कार्यों को वर्ष 2027-28 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इंदौर में वन भूमि बड़ी चुनौती... इंदौर जिले में परियोजना के लिए निजी और सरकारी जमीन के साथ करीब 15 हेक्टेयर वन भूमि की जरूरत है। वन भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया के लिए रेलवे की ओर से हाल ही में वन विभाग को आवेदन किया गया है। वन भूमि से जुड़े मामलों में पर्यावरण एवं वन संबंधी स्वीकृतियों की प्रक्रिया होने के कारण इस हिस्से में भी समय लगने की संभावना है।

प्रदेश में चार जिलों से होकर गुजरेगी परियोजना
प्रदेश में परियोजना का हिस्सा चार जिलों धार इंदौर, खरगोन और बड़वानी में है। इन जिलों में परियोजना के लिए निजी, सरकारी और वन भूमि की जरूरत है। खरगोन की स्थिति बेहतर है। यहां धारा 20-ए के तहत नोटिफिकेशन का प्रकाशन हो चुका है। महेश्वर क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण बाकी है।

धार और बड़वानी में भी बड़ी जमीन की जरूरत
मध्यप्रदेश के चार जिलों में बड़वानी ऐसा जिला है, जहां परियोजना के लिए सबसे अधिक जमीन की जरूरत है। यहां 378.39 हेक्टेयर निजी, 133.394 सरकारी और 46.88 वन भूमि शामिल है। धार में 177 हेक्टेयर निजी, 31.88 सरकारी और 18.37 वन भूमि की जरूरत है।

खरगोन में 36.84 हेक्टेयर निजी, 15.64 सरकारी और 31.17 वन भूमि प्रस्तावित है। इंदौर में 132.89 हेक्टेयर निजी, 15.13 हेक्टेयर सरकारी और करीब 15 हेक्टेयर वन भूमि की आवश्यकता है। अधिग्रहण के लिए ही हजारों करोड़ का प्रावधान : परियोजना की पहली घोषणा वर्ष 2018-19 में हुई थी।

संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

16 minutes ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

23 minutes ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

31 minutes ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

32 minutes ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

33 minutes ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

44 minutes ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 1 hour ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 1 hour ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 1 hour ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 1 hour ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 2 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 2 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 2 hours ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

about 2 hours ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

about 2 hours ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

about 2 hours ago
खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!