तेज रफ्तार ट्रक ने 11 गोवंश को कुचला: मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम, शव बिखरने से मचा हड़कंप, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
मध्य प्रदेश के गुना में NH-46 हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 11 गोवंश की मौत हो गई। हादसा चिंताहरण मंदिर के पास हुआ।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर बैठे गोवंश को ट्रक ने कुचल दिया और कई की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और गौसेवक मौके पर पहुंच गए। सड़क पर गोवंश के शव देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग हाईवे पर जमा हो गए और विरोध शुरू कर दिया।
NH-46 पर लगाया चक्काजाम
आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-46 पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति
चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों और गौसेवकों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। साथ ही सड़क से शवों को हटाने और यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर रुका या फरार हुआ, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस

फूटी कोठी मंडी विवाद में नया मोड़:फर्जी निगमकर्मी की एंट्री का आरोप; कांग्रेस ने रिमूवल अमले पर उठाए सवाल, पुलिस वेरिफिकेशन की मांग

गिरावट के बाद फिर चमका सोना:चांदी के भाव में इतने रुपए की बढ़ोतरी

बैंकों में इस दिन रहेगी हड़ताल:11 प्रमुख बैंकों में लेन-देन होगा प्रभावित; निजीकरण के विरोध में आंदोलन

रामराजा की नगरी में छिड़ी हिंदुत्व और सनातन की बहस:मंदिर में चंदा चोरी का दिग्विजय सिंह ने लगाया आरोप

अब वॉट्सएप पर पहले से तय कर सकेंगे मैसेज भेजने का समय:14 दिन पहले तक मिलेगी शेड्यूलिंग की सुविधा; जानिए कैसे करेगा काम

पत्रकारिता विश्वविद्यालय की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप:कर्मचारी पर एफआईआर; पत्नी को तलाक देकर शादी करने का दिया था भरोसा, बाद में किया इनकार

10 दिन में 14,931 लोग बने ट्रैफिक साथी:एप पर आई 3648 शिकायतें; 1516 के चालान काटे

पाकिस्तानी वेब सीरीज पर विवाद:केंद्र ने नेटफ्लिक्स को दी हिदायत; भारत में पाकिस्तानी कंटेंट स्ट्रीम नहीं करने को कहा

संविधान दिवस पर प्रशासन की बेरुखी:दोपहर तक अंबेडकर प्रतिमा पर नहीं हुआ माल्यार्पण; सूना पड़ा रहा प्रतिमा स्थल

संविधान दिवस पर सियासत के दो रंग:जबलपुर में कांग्रेस का मार्च; भोपाल में भाजपा का प्रहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!