रक्षाबंधन पर बसों की मनमानी पर परिवहन विभाग सख्त: ओवरलोडिंग और ज्यादा किराया वसूलने वालों पर कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रक्षाबंधन और लगातार छुट्टियों के चलते शहर में यात्री बसों में बढ़ी भीड़ के बीच परिवहन विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभाग की टीम ने रेडिसन चौराहा और स्टार चौराहा रोड क्षेत्र में बसों की जांच की। इस दौरान ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और जरूरी दस्तावेज नहीं होने जैसी अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 1.24 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।
बिना परमिट और पंजीयन के चल रही बसें जब्त
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, त्योहार के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ी है। बस संचालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने और तय किराए से ज्यादा राशि वसूलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जांच के दौरान बीआर-06 पीएच-1195 बस बिना वैध परमिट संचालित मिली, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया। एक अन्य बस भी बिना पंजीयन के चलती मिली। उसे भी जब्त किया गया।
टीम ने बसों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी और अन्य अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की।
विभाग के मुताबिक, त्योहार के दौरान कुछ बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने और निर्धारित किराए से ज्यादा वसूली की शिकायतें भी सामने आई हैं।
ट्रैफिक साथी एप से 25 शिकायतों का निराकरण
इधर, यातायात पुलिस आम लोगों की शिकायतों पर भी लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को ट्रैफिक साथी एप और ट्रैफिक वॉट्सऐप हेल्पलाइन के जरिए 25 शिकायतें मिलीं और सभी का त्वरित निराकरण किया गया।
22 से 25 अगस्त के बीच यातायात संबंधी कुल 3916 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 3892 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 24 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।
जाम और अवैध पार्किंग की शिकायतों पर पहुंची टीम
लसूड़िया, महावीर बाग, इमली बाजार, बड़ा गणपति, मरीमाता, कोठारी मार्केट, मालवा मिल, एमआर-10, पालदा नाका, तीन इमली, जवाहर मार्ग और भमोरी चौराहे सहित कई इलाकों से यातायात बाधित होने की शिकायतें मिलीं। संबंधित टीमों को मौके पर भेजकर वाहनों को हटवाया गया और यातायात सुचारु कराया गया।
वहीं इतवारिया बाजार, स्कीम-71, बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे, गीताभवन, कोठारी मार्केट और जवाहर मार्ग से अवैध पार्किंग की शिकायतें मिलीं। वाहन चालकों से संपर्क कर वाहन हटवाए गए और जरूरत पड़ने पर क्रेन की मदद से कार्रवाई की गई।
गलत नंबर प्लेट और सड़क के गड्ढों की शिकायत भी पहुंची
एक शिकायत में ट्रक पर किसी अन्य वाहन के नंबर के इस्तेमाल की जानकारी मिली। मामले को संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए भेजा गया।
इसके अलावा निपानिया चौराहा और वृंदावन पैलेस के पास सड़क पर गड्ढे और खुले चेंबर की शिकायत भी मिली, जिसे नगर निगम कंट्रोल रूम को भेजा गया है।
परिवहन और यातायात विभाग का कहना है कि त्योहार के दौरान ओवरलोडिंग, मनमाना किराया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!