खबर
Top News

सिंबायोटेक फार्मा पर 100 करोड़ का मानहानि दावा: डीजे कोर्ट ने भेजा नोटिस; 21 सितंबर को सुनवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 1:39 pm
शेयर करें:
सिंबायोटेक फार्मा पर 100 करोड़ का मानहानि दावा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शेयर बाजार में अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के जरिए कदम रखने की तैयारी कर रही फार्मा कंपनी सिंबायोटेक बड़े कानूनी विवाद में घिर गई है। इंदौर के द्वितीय जिला न्यायाधीश ने कंपनी के निदेशक अनिल सतवानी को 100 करोड़ रुपए के सिविल मानहानि दावे के मामले में समन जारी कर 21 सितंबर तक जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।

मामला सेबी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के पास जमा कराए गए कंपनी के ड्रॉफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस से जुड़ा है। बालाजी स्टेरॉयड्स एंड हॉर्मोन्स प्रालि. की निदेशक जस्मीना अलदसानी ने आरोप लगाया है सिंबायोटेक फार्मा ने सेबी को दिए दस्तावेजों में उनकी कंपनी के खिलाफ लंबित आपराधिक कार्रवाई का असत्य और भ्रामक उल्लेख किया है।

क्षतिपूर्ति की मांग
वादी पक्ष के वकील प्रवीण योगी के अनुसार सेबी जैसे सार्वजनिक मंच पर गलत और भ्रामक जानकारी देने से बालाजी स्टेरॉयड की व्यावसायिक साख और प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी के आधार पर कंपनी ने 100 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए इंदौर जिला न्यायालय में सिविल दावा ठोका है।

आईपीओ प्रक्रिया पर असर की आशंका
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है सेबी के कड़े नियमों के तहत लाने वाली कंपनियों को अपने सभी कानूनी मामलों और डिस्क्लोजर की एकदम सटीक जानकारी देनी होती है। यदि प्रतिभूति बोर्ड के सामने गलत तथ्य प्रस्तुत करने की पुष्टि होती है, तो इसका सीधा असर कंपनी की आईपीओ प्रक्रिया पर पड़ सकता है। अदालत के नोटिस के बाद अब सभी की निगाह 21 सितंबर को अगली सुनवाई पर हैं, जहां प्रतिवादी अनिल सतवानी को पक्ष रखना होगा।

संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 3 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 3 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 4 hours ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 4 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 5 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 5 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 5 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 5 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 6 hours ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 6 hours ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 6 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 6 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 6 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 6 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 6 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 6 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 6 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 6 hours ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

about 6 hours ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!