दुबई में बैठा भागीरथपुरा का रोहित उपलब्ध कराता था आईडी: ऑनलाइन सट्टा कांड में तेहरवां आरोपी गिरफ्तार; लिया रिमांड पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन बैटिंग मामले में राजेंद्र नगर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पिछले दिनों पुलिस के रडार पर एक नए आरोपी का नाम आया था, जिसे कल गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि दुबई में बैठा इंदौर के भागीरथपुरा का रोहित प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की सट्टा गैंग के बुकियों को मास्टर आईडी से सट्टे की लिंक उपलब्ध कराता था। इसके बाद इंदौरी बुकी सब लिंक बनाकर ग्राहकों को देते थे।
उल्लेखनीय है कि नाना पटवारी को पुलिस ने अभी तक न तो ड्रग्स, न ऑनलाइन बैटिंग और न ही जमीन की धोखाधड़ी में आरोपी बनाया है, लेकिन पुलिस उसके संगठित गिरोह के सट्टेबाजों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
अब तक 12 सट्टेबाजों और बुकियों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस ने इसी क्रम में एक कदम और बढ़ाते हुए तेरहवें आरोपी मुकेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। बहुत कम पढ़े-लिखे मुकेश का काम गिरोह को कमीशन पर ग्राहक देने का था। उसकी लिंक भंवरकुआं और जूनी इंदौर क्षेत्र के सट्टेबाजों से मिली है। राजेंद्र नगर पुलिस ने मुकेश चौधरी को रिमांड पर लिया है।
लुक आउट सर्कुलर होगा जारी ... उल्लेखनीय है कि पुलिस अब तक अमित कौशल, संजय उर्फ रॉनी कौशल, प्रीतेश त्रिपाठी, दिनेश उर्फ यशवर्धन उर्फ लल्ला चौहान, मानव गंगवानी, मनीष पमनानी, निखिल चौहान, पिंकेश माहेश्वरी, निलेश बागड़ी, राहुल निंबोला, धर्मेंद्र खींची उर्फ धम्मू भाट, स्वप्नदीप उर्फ सनी उर्फ सौम्य प्रीत शिंदे और मुकेश चौधरी सहित 13 सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर चुकी है।
नई वेबसाइट व लिंक बना लेते हैं
आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि इनकी लिंक दुबई से जुड़ी है। पुलिस जब गहराई में गई तो खुलासा हुआ कि इस ऑनलाइन संगठित गिरोह के लिए काम करने वाला भागीरथपुरा का सटोरिया रोहित है, जो कि दुबई में बैठा है और गिरोह के सदस्य इसे रोहित दुबई के नाम से पुकारते हैं।
वहीं से हाईटेक सॉफ्टवेयर के जरिए मास्टर सुपर आईडी तैयार कर सट्टे की लिंक उपलब्ध करवाता है। इसके जरिए इंदौर में बैठे सट्टेबाज खुद की आईडी बनाकर अपने लिए नई वेबसाइट व लिंक बना लेते हैं और ग्राहकों को भी देते हैं। अब पुलिस रोहित की गिरफ्तार के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी करवाने वाली है।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!