चोरी के गहने बेचने निकले दो आरोपी गिरफ्तार: इतने लाख का माल बरामद; दो महीने पहले की थी चोरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संयोगितागंज पुलिस ने करीब दो महीने पहले हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर करीब 30 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। दोनों आरोपी चोरी का माल बेचने की तैयारी में थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
पालदा के रहने वाले हैं आरोपी
डीसीपी अभिषेक रंजन की टीम ने कार्रवाई करते हुए चंदन और राजा उर्फ राजेश झूले, निवासी पालदा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने करीब दो महीने पहले संयोगितागंज थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से दोनों लगातार फरार चल रहे थे।
CCTV और CCTNS से मिला सुराग
चोरी के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही CCTNS डेटा के जरिए संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई।
आरोपियों तक पहुंचने के लिए संयोगितागंज थाना पुलिस के साथ छोटी ग्वालटोली और पलासिया थाने की टीमों को भी लगाया गया था। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों के बारे में अहम सुराग मिले। इसके बाद उनकी निगरानी शुरू की गई।
गहने बेचने से पहले पुलिस ने दबोचा
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी चोरी किए गए आभूषणों को बेचने की फिराक में थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी का सामान छिपाकर रखने की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर करीब 30 लाख रुपए का माल बरामद किया गया।
अन्य वारदातों की भी होगी जांच
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने संयोगितागंज की वारदात के अलावा शहर में और कितनी चोरियां की हैं।
इसके साथ ही चोरी का माल खरीदने वालों और आरोपियों के अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। डीसीपी अभिषेक रंजन द्वारा जल्द ही मामले का विस्तृत खुलासा किए जाने की बात कही गई है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!