गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा: नहर किनारे खड़ी लावारिस स्कॉर्पियो में मिला लाखों का नशा; महिला गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 137 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। भेड़ाघाट पुलिस ने नहर किनारे लावारिस हालत में खड़ी बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 136 किलो 84 ग्राम गांजा बरामद किया।
68 लाख से ज्यादा का माल जब्त
इसकी अनुमानित कीमत 68 लाख 42 हजार रुपए बताई गई है। वहीं, घमापुर पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में खड़ी एक महिला को 1 किलो 7 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
नहर किनारे खड़ी स्कॉर्पियो ने खोला तस्करी का राज
भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया को मंगलवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि चौकीताल गांव के पास नहर किनारे कच्चे रास्ते पर एक काली स्कॉर्पियो संदिग्ध हालत में खड़ी है। वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी की तलाशी ली। स्कॉर्पियो की पिछली सीट की खिड़की का कांच टूटा हुआ था, जबकि पीछे का टायर भी क्षतिग्रस्त था।
पुलिस ने डिक्की की जांच की तो टेप से लिपटे 12 पैकेट मिले। इन्हें खोलने पर गांजा बरामद हुआ। तौल में कुल 136 किलो 84 ग्राम गांजा निकला, जिसकी कीमत करीब 68 लाख 42 हजार रुपए आंकी गई है।
गाड़ी में मिली यूपी की नंबर प्लेट
पुलिस को स्कॉर्पियो के अंदर एक अलग नंबर प्लेट भी मिली, जिस पर यूपी 57 CC 7869 लिखा था। पुलिस ने गांजे के साथ वाहन जब्त कर लिया है।
मामले में वाहन चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत कार्रवाई की गई है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
गांजा बेचने निकली महिला गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई घमापुर पुलिस ने चांदमारी तलैया स्थित टेस्टिंग रोड पहाड़ के पास की।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे को मंगलवार शाम सूचना मिली थी कि एक महिला गांजा बेचने के लिए वहां मौजूद है।
पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो संदिग्ध महिला पुलिस को देखकर भागने लगी। हालांकि, घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम रीता कुचबंधिया (40), निवासी लालमाटी, चांदमारी टेस्टिंग रोड, घमापुर बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास मिले सफेद थैले से छोटी-छोटी पुड़ियों में रखा 1 किलो 7 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।
दो मामलों में 68.92 लाख का गांजा जब्त
पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 137 किलो 91 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 68 लाख 92 हजार रुपए है।
दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क और गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!