खबर
Top News

41 साल बाद कनाडा की बड़ी स्वीकारोक्ति: एयर इंडिया 'कनिष्क' बम धमाके के पीछे खालिस्तानी आतंकियों का हाथ माना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जून 2026, 2:11 pm
शेयर करें:
41 साल बाद कनाडा की बड़ी स्वीकारोक्ति

खुलासा फर्स्ट, ओटावा।
कनाडा ने पहली बार आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है कि वर्ष 1985 में एयर इंडिया की फ्लाइट 182 'कनिष्क' में हुए भीषण बम धमाके के पीछे कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी आतंकियों का हाथ था।

कनाडा की खुफिया एजेंसी कनाडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस (सीएसआईएस) ने इस हमले को 'जघन्य आतंकवादी कृत्य' बताते हुए 329 मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

यह हमला आतंकवाद की सबसे भयावह घटनाओं में से एक
23 जून को इस त्रासदी की 41वीं बरसी पर जारी संदेश में सीएसआईएस ने कहा कि यह हमला आतंकवाद की सबसे भयावह घटनाओं में से एक था, जिसमें विमान में सवार सभी 329 लोगों की मौत हो गई थी।

329 लोगों की गई थी जान, अधिकांश भारतीय मूल के कनाडाई थे
23 जून 1985 को एयर इंडिया की फ्लाइट 182 'कनिष्क' मॉन्ट्रियल से लंदन होते हुए नई दिल्ली आ रही थी। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचने से करीब 45 मिनट पहले आयरलैंड के तट के पास अटलांटिक महासागर के ऊपर विमान में बम विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि विमान हवा में ही टूटकर समुद्र में गिर गया।

इस हादसे में सभी 329 यात्रियों और क्रू सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 268 कनाडाई नागरिक, जिनमें अधिकांश भारतीय मूल के थे, जबकि 24 भारतीय नागरिक भी शामिल थे।

कनाडाई प्रधानमंत्री ने बताया सबसे बड़ा आतंकी हमला
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी इस घटना को देश के इतिहास का सबसे घातक आतंकी हमला बताया। उन्होंने कहा कि 41 वर्ष पहले 329 निर्दोष लोगों की जान गई थी और कनाडा हर प्रकार के हिंसक आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है।

जांच में सामने आई थी खालिस्तानी साजिश
जांच एजेंसियों के अनुसार, विस्फोटक से भरा सूटकेस विमान के चेक-इन बैगेज में रखा गया था। यह सामान जिस यात्री के नाम पर बुक किया गया था, वह स्वयं विमान में सवार नहीं हुआ था।

कनाडाई जांच में निष्कर्ष निकाला गया कि यह हमला 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार के प्रतिशोध में किया गया था। जांच एजेंसियों ने माना कि कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी उग्रवादियों ने इस साजिश को अंजाम दिया।

41 साल तक खुलकर नाम लेने से क्यों बचता रहा कनाडा?
विशेषज्ञों के अनुसार, कनाडा ने इस मामले में सीधे खालिस्तानी आतंकियों का नाम लेने में कई दशक लगाए। इसके पीछे कई कारण बताए गए। इसमें मुख्य रूप से सुरक्षा एजेंसियों की गंभीर जांच संबंधी चूक। सीएसआईएस और आरसीएमपी के बीच समन्वय की कमी। शुरुआती दौर में हमले को भारत से जुड़ा मामला मानकर कम प्राथमिकता देना।

प्रमुख गवाहों को धमकियां मिलना और सबूत कमजोर पड़ना। अदालत में पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने के कारण 2005 में मुख्य
आरोपियों का बरी होना। हालांकि 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने पीड़ित परिवारों से माफी मांगी थी, लेकिन सरकारी संस्थाएं लंबे समय तक 'चरमपंथी' जैसे सामान्य शब्दों का इस्तेमाल करती रहीं और सीधे 'खालिस्तानी आतंकवादी' नहीं कहा।

अब बदला कनाडा का रुख
हाल के वर्षों में भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर तनाव बढ़ा है। इसी बीच सीएसआईएस ने अपनी 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में पहली बार कनाडा-आधारित खालिस्तानी उग्रवादी नेटवर्क को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया।

रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ नेटवर्क कनाडा की संस्थाओं का इस्तेमाल धन जुटाने और हिंसक गतिविधियों को समर्थन देने के लिए कर रहे हैं। एजेंसी ने माना कि ऐसी गतिविधियां कनाडा और उसके हितों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का गंभीर खतरा बनी हुई हैं।

संबंधित समाचार

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

less than a minute ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

9 minutes ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

37 minutes ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

41 minutes ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

43 minutes ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 1 hour ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 1 hour ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 1 hour ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 1 hour ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 1 hour ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 1 hour ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 1 hour ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 1 hour ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 1 hour ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 2 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 2 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 2 hours ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 2 hours ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!