खबर
Top News

भाजपा की नई टीम में एमपी से इन नामों पर चर्चा तेज: जातीय-क्षेत्रीय संतुलन पर नजर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अगस्त 2026, 2:40 pm
शेयर करें:
भाजपा की नई टीम में एमपी से इन नामों पर चर्चा तेज

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के गठन की कवायद के बीच मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय संगठन में जगह पाने वाले संभावित चेहरों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी के सामने जहां नए चेहरों को मौका देने की चुनौती है, वहीं जातीय, क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधना भी अहम होगा।

मुलाकात ने अटकलों को और हवा दे दी
इसी बीच पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा (वीडी शर्मा) की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हालिया मुलाकात ने उनके नाम को लेकर अटकलों को और हवा दे दी है। पार्टी के भीतर संभावित नामों में वीडी शर्मा के अलावा राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, सांसद गजेंद्र पटेल और वरिष्ठ नेता लालसिंह आर्य की चर्चा है। हालांकि, अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा।

पीएम से मुलाकात के बाद वीडी शर्मा का नाम चर्चा में
राष्ट्रीय टीम के संभावित चेहरों में वीडी शर्मा का नाम सबसे प्रमुख माना जा रहा है। वे लंबे समय तक मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और संगठन को बूथ स्तर से लेकर चुनावी प्रबंधन तक संभालने का अनुभव रखते हैं।

प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के दौर में उनकी भूमिका अहम रही है। ऐसे में ब्राह्मण प्रतिनिधित्व के साथ उनका लंबा संगठनात्मक अनुभव उन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए मजबूत दावेदार बना सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी हालिया मुलाकात के बाद उनके अगले राजनीतिक दायित्व को लेकर चर्चाएं और तेज हुई हैं।

कविता पाटीदार: महिला और OBC दोनों समीकरण
राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार का नाम भी राष्ट्रीय संगठन के लिए संभावित चेहरों में लिया जा रहा है। प्रदेश भाजपा संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुकी पाटीदार के पास संगठन और संसदीय राजनीति दोनों का अनुभव है।

उनके नाम के साथ महिला और OBC प्रतिनिधित्व का समीकरण जुड़ता है। भाजपा के लिए महिला मतदाताओं की बढ़ती भूमिका को देखते हुए राष्ट्रीय संगठन में किसी महिला नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना राजनीतिक तौर पर भी अहम संदेश माना जा सकता है।

आदिवासी प्रतिनिधित्व के लिए गजेंद्र पटेल विकल्प
राष्ट्रीय टीम में आदिवासी प्रतिनिधित्व बढ़ाने की रणनीति बनी तो सांसद गजेंद्र पटेल का नाम भी आगे आ सकता है। आदिवासी क्षेत्रों में संगठनात्मक और राजनीतिक काम का उनका अनुभव पार्टी के लिए उपयोगी माना जाता है।

मध्यप्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों में भी आदिवासी मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय संगठन में इस वर्ग को प्रतिनिधित्व देकर व्यापक सामाजिक संदेश देने की कोशिश कर सकती है।

लालसिंह आर्य से दलित समीकरण साधने की कोशिश
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के वरिष्ठ नेता लालसिंह आर्य भी संभावित दावेदारों में बताए जा रहे हैं। वे भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चे की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं।

राष्ट्रीय टीम में उन्हें जगह मिलती है तो इससे दलित प्रतिनिधित्व को मजबूत करने का संदेश जाएगा। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दलित मतदाताओं की अहम भूमिका को देखते हुए पार्टी के लिए यह समीकरण महत्वपूर्ण हो सकता है।

दतिया की हार के बाद संगठनात्मक प्रदर्शन भी कसौटी
हालिया दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद प्रदेश संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर भी मंथन चल रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय टीम के लिए मध्यप्रदेश से नाम तय करते समय केवल जातीय समीकरण ही नहीं, बल्कि संगठन में पकड़, चुनावी प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय स्वीकार्यता भी महत्वपूर्ण कसौटी हो सकती है।

2028 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ऐसे चेहरों को प्राथमिकता दे सकता है, जो राष्ट्रीय जिम्मेदारी के साथ मध्यप्रदेश में भी संगठन को मजबूत करने में प्रभावी भूमिका निभा सकें। फिलहाल वीडी शर्मा, कविता पाटीदार, गजेंद्र पटेल और लालसिंह आर्य के नाम चर्चा में हैं, लेकिन राष्ट्रीय टीम में अंतिम चयन को लेकर फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा।

संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार
Top News

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

about 4 hours ago
आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त
Top News

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

about 4 hours ago
हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Top News

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

about 4 hours ago
शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित
Top News

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

about 4 hours ago
अंकसूची में छेड़छाड़
Top News

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

about 5 hours ago
अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Top News

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

about 5 hours ago
पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर
Top News

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

about 5 hours ago
आंसुओं को मिला सहारा
Top News

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

about 5 hours ago
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत
Top News

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

about 5 hours ago
एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा
Top News

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

about 5 hours ago
पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर
Top News

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

about 5 hours ago
ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती
Top News

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

about 5 hours ago
ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन
Top News

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

about 5 hours ago
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

about 5 hours ago
इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर
Top News

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

about 5 hours ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

about 6 hours ago
अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर
Top News

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

about 6 hours ago
ये है असली पुलिसिंग
Top News

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

about 6 hours ago
बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें
Top News

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

about 6 hours ago
करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत
Top News

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!