रूसी तेल खरीदना पड़ सकता है महंगा: भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ वाला बिल सीनेट से पास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वॉशिंगटन।
अमेरिका की सीनेट ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर सख्त आर्थिक कार्रवाई का रास्ता खोलते हुए एक महत्वपूर्ण बिल पारित कर दिया है। 86-11 के भारी बहुमत से पास हुए इस बिल में भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान समेत पांच देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, यह प्रस्ताव अभी कानून नहीं बना है। इसके लिए इसे अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से भी मंजूरी लेनी होगी, जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की स्वीकृति आवश्यक होगी।
रूस की तेल कमाई पर लगाम लगाने की कोशिश
यह बिल रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों दलों के समर्थन से लाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य रूस की तेल बिक्री से होने वाली आय को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध क्षमता कमजोर की जा सके।
गौरतलब है कि 23 जुलाई को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई का प्रस्ताव पेश किया गया था। शुरुआती मसौदे में 500% टैरिफ लगाने की बात थी, लेकिन व्यापक चर्चा के बाद इसे घटाकर 100% कर दिया गया।
भारत समेत पांच देश दायरे में
बिल के तहत जिन देशों पर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है, उनमें भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं। यदि यह कानून बनता है, तो इन देशों से अमेरिका आने वाले कुछ उत्पादों पर 100% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है।
अभी कानून नहीं बना, आगे क्या होगा?
सीनेट से पारित होने के बाद अब यह बिल हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जाएगा। वहां मंजूरी मिलने के बाद इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही यह आधिकारिक कानून बनेगा और इसके प्रावधान लागू होंगे।
ईरान से व्यापार करने वालों पर भी बढ़ेगी सख्ती
बिल में 1996 के 'ईरान प्रतिबंध कानून' को 2031 तक बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। यह कानून उन गैर-अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की अनुमति देता है, जो ईरान के साथ व्यापार करती हैं। मौजूदा कानून इसी वर्ष समाप्त होने वाला था।
रूसी सामान पर 500% तक टैरिफ लगाने की शक्ति
इस विधेयक में अमेरिकी राष्ट्रपति को यह अधिकार देने का भी प्रस्ताव है कि वे जरूरत पड़ने पर अमेरिका में आने वाले रूसी सामान पर 500% तक टैरिफ लगा सकें। यह विशेष अधिकार पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!