कारोबारी से 3.60 करोड़ की ठगी: फर्जी मुनाफा दिखाकर बनाया शिकार; पांच महीने में ऐंठी रकम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नोएडा।
डिजिटल गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपए की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने एक लेदर कारोबारी को भारी मुनाफे का झांसा देकर करीब पांच महीने तक अपने जाल में फंसाए रखा और 21 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 3.60 करोड़ रुपए ठग लिए।
व्हाट्सएप मैसेज से शुरू हुआ ठगी का खेल
पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-150 निवासी रवि लेदर बैग और पर्स के निर्यात का कारोबार करते हैं। 31 दिसंबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर शेयर ट्रेडिंग से जुड़ा एक संदेश आया।
इसके बाद 'रिया' नाम की एक महिला ने उनसे संपर्क किया और खुद को शंघाई गोल्ड एक्सचेंज से जुड़ा अधिकारी बताते हुए डिजिटल गोल्ड ट्रेडिंग में निवेश का प्रस्ताव दिया।
स्क्रीनशॉट और निवेश संबंधी संदेश साझा किए
महिला ने रवि को 'SGS' नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया, जहां लगातार लोगों के भारी मुनाफे के स्क्रीनशॉट और निवेश संबंधी संदेश साझा किए जाते थे। इससे कारोबारी का भरोसा धीरे-धीरे बढ़ता गया।
पहले छोटा मुनाफा दिखाकर जीता विश्वास
महिला के कहने पर रवि ने एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कर उसमें पंजीकरण कराया। 19 अप्रैल को उन्होंने 44 हजार रुपए का पहला निवेश किया। दो दिन बाद ऐप पर करीब 19 हजार का मुनाफा दिखाई दिया और निकासी की राशि उनके बैंक खाते में भी पहुंच गई।
पहले निवेश पर वास्तविक भुगतान मिलने के बाद उन्हें प्लेटफॉर्म पर पूरा भरोसा हो गया और उन्होंने लगातार बड़ी रकम निवेश करना शुरू कर दिया।
21 ट्रांजैक्शन में भेजे 3.60 करोड़ रुपए
पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 तक कारोबारी ने 21 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 3.60 करोड़ रुपए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। ऐप पर उनका पोर्टफोलियो बढ़कर 6 करोड़ रुपए से अधिक दिखाया जाने लगा।
जब उन्होंने अपनी राशि निकालने की कोशिश की तो आरोपी महिला हर बार अधिक निवेश करने का दबाव बनाती रही। बाद में खाते के फ्रीज होने का बहाना बनाकर उसने संपर्क पूरी तरह समाप्त कर दिया।
ठगी का पता चलते ही दर्ज कराई शिकायत
जब कारोबारी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल और नोएडा साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी जांच शुरू कर दी है। साइबर विशेषज्ञ डिजिटल लेन-देन और आरोपियों के नेटवर्क की भी पड़ताल कर रहे हैं।
पुलिस की अपील- लालच में आकर न करें निवेश
डीसीपी साइबर सुरक्षा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं साइबर थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने कहा कि साइबर ठग पहले छोटी राशि पर नकली मुनाफा दिखाकर लोगों का विश्वास जीतते हैं।
इसके बाद बड़े निवेश के लिए प्रेरित कर करोड़ों रुपये की ठगी कर लेते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान ट्रेडिंग ऐप, व्हाट्सएप ग्रुप या सोशल मीडिया के माध्यम से निवेश करने से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच करें।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!