वेयरहाउस विवाद में कारोबारी का अपहरण: अगवा कर की मारपीट; मोबाइल लोकेशन से छुड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राऊ थाना क्षेत्र में वेयरहाउस संचालक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने कारोबारी को जबरन कार में बैठाकर अगवा किया और दूसरे इलाके में ले जाकर उसके साथ मारपीट की।
पत्नी ने दी थी पुलिस को सूचना
पुलिस ने सोमवार देर रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया। एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक, पीड़ित सूरज की पत्नी ज्योति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पति पिगडंबर स्थित वाइन शॉप के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोग उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए।
वेयरहाउस के सौदे को लेकर चल रहा था विवाद
शिकायत मिलते ही राऊ थाना पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी मदद से पुलिस को पता चला कि सूरज को सांवेर क्षेत्र के नागपुर गांव ले जाया गया है। जांच में सामने आया कि वेयरहाउस के सौदे को लेकर सूरज और आरोपी मुकेश के बीच विवाद चल रहा था।
अपहरण कर मारपीट की
आरोप है कि सौदा पूरा नहीं होने से नाराज आरोपियों ने सूरज का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में अपहरण, मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एक आरोपी फरार
घटना में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली गई है। वहीं एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगातार सूरज पर सौदा पूरा करने का दबाव बना रहे थे। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!