सगाई में जा रही बस हुई बेकाबू: मंदिर में घुसी; 50 यात्री थे सवार, मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी एक बस अचानक स्टार्ट होते ही पीछे की ओर लुढ़क गई और बेकाबू होकर मंदिर परिसर में जा घुस गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
बस को नियंत्रित करने की कोशिश की
जानकारी के अनुसार, गवली मोहल्ला निवासी सुरेश यादव के पुत्र की सगाई के लिए परिवार के लोग आगर मालवा जा रहे थे। सभी यात्री बस में सवार हो चुके थे। जैसे ही चालक ने बस स्टार्ट की, वह अचानक पीछे की ओर खिसकने लगी।
चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वाहन काबू में नहीं आ सका।
पत्थर से की रोकने की कोशिश
बस के बाहर मौजूद लोगों ने तत्काल पहियों के नीचे पत्थर लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन बस तेजी से लुढ़कती रही और नाहर दरवाजा की ओर बढ़ गई।
मंदिर की दीवार तोड़ते हुए खंभे से टकराई
बेकाबू बस सोमेश्वर मंदिर के पास फुटपाथ पर चढ़ गई और अधूरी बाउंड्री वाल को तोड़ते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभे से टकराने के बाद बस की रफ्तार कम हुई और वह मंदिर परिसर में जाकर रुक गई।
बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची
हादसे के दौरान बस एक गुमटी से भी टकराई, जहां एक बुजुर्ग महिला मौजूद थी। वह बाल-बाल बच गई, हालांकि घबराहट के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस टक्कर में गुमटी और आसपास का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया।
यात्रियों में मची भगदड़
बस रुकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घबराकर जल्दी-जल्दी बस से नीचे उतरने लगे। बाद में सभी यात्रियों को अन्य वाहनों के जरिए घर के लिए रवाना किया गया।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!