राजधानी में हैवानियत: युवक का अपहरण; निर्वस्त्र कर पीटा, चेहरे पर पेशाब की, वीडियो वायरल कर फैलाई दहशत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
बदमाशों की बर्बरता का एक चौंकाने वाला मामले का खुलासा हुआ है। वर्चस्व की लड़ाई में एक युवक का अपहरण कर उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया, यहां तक कि उसके चेहरे पर पेशाब कर अमानवीयता की हदें पार कर दी गईं। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
कमला नगर इलाके से जुड़े इस सनसनीखेज मामले में बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक का अपहरण कर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर जमकर मारपीट की। आरोपी उसे जमीन पर पटकते रहे, बेल्ट और लात-घूसों से पीटते रहे, जबकि पीड़ित रहम की गुहार लगाता रहा।
बदमाशों की क्रूरता यहीं नहीं रुकी। आरोपियों ने युवक को निर्वस्त्र कर दिया और पानी मांगने पर उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। इस पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की शिकायत पहले कमला नगर थाने में की गई थी, लेकिन जांच में घटनास्थल दूसरे थाना क्षेत्र का पाया गया। इसके बाद मामला हनुमानगंज थाने को सौंपा गया, जहां मंगलवार देर रात केस दर्ज किया गया। घटना शनिवार की बताई जा रही है। हनुमानगंज थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया के अनुसार, प्रारंभिक बयान में पीड़ित ने चेहरे पर पेशाब किए जाने की बात नहीं बताई थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना में शामिल आरोपी प्रेम थापा, गट्टू उर्फ ‘पिस्टल’ और एक नाबालिग हैं। प्रेम थापा दो महीने पहले सेंट्रल जेल भोपाल से रिहा हुआ। नाबालिग आरोपी 20 दिन पहले बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर आया। गट्टू पिस्टल 10 दिन पहले जमानत पर छूटा। तीनों ने मिलकर पीड़ित को बहाने से नादरा बस स्टैंड बुलाया और फिर उसे अगवा कर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित शबरी नगर का रहने वाला है और मजदूरी करता है। उसके खिलाफ भी कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुरुआती जांच में यह मामला गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी एक गैंग को कमजोर करने के मकसद से यह वारदात अंजाम दे रहे थे और डर फैलाने के लिए वीडियो वायरल किया गया। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!